{"_id":"595691994f1c1b423b8b4677","slug":"pregnant-woman-crushed-with-her-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती को पति संग कुचल कर निकल गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती को पति संग कुचल कर निकल गया
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 30 Jun 2017 11:36 PM IST
सार
बांदा-टांडा हाईवे पर गर्भवती व पति को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, दो साल पहले हुई थी शादी
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहपुर में बांदा-टांडा हाईवे पर शाह कस्बे के पास बाइक सवार दंपति की शुक्रवार शाम हादसे में मौत हो गई। दोनों की करीब दो साल पहले शादी हुई थी। महिला नौ माह की गर्भवती थी।
हुसैनगंज थाने के हसनापुर गांव निवासी अतर सिंह के बेटे प्रदीप कुमार सिंह (26) सूरत में प्राइवेट नौकरी करते थे। उनकी दो साल पहले शादी हुई थी। पत्नी के प्रसव का टाइम होने की वजह से वह तीन दिन पहले सूरत से गांव लौटे।
शुक्रवार को मां चुनकी देवी के साथ पत्नी को जिला अस्पताल में डॉक्टर को दिखाया। इसके बाद मां को गांव की ओर जाने वाली बस में बैठा दिया। फिर पत्नी प्रिया सिंह उर्फ गुड़िया(24) को बाइक से लेकर बांदा जिले के मर्का गांव में ससुराल जाने के लिए निकले। वे गाजीपुर थाने के शाह कस्बे मेंपुल के पास पहुंचे थे कि किसी तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
प्रदीप के मोबाइल से पुलिस ने घरवालों को घटना की सूचना दी। समाजसेवी अशोक तपस्वी की एंबुलेंस से दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए। चौकी इंचार्ज आशीष कुमार ने बताया कि इलाकाई लोगों से काफी पूछताछ की गई है। हादसा करने वाले वाहन का सुराग नहीं लगा है। घटनास्थल के पास हेलमेट मिला है। ऐसा लगा रहा है कि हेलमेट बाइक चालक के गिरने के बाद छिटक कर अलग हो गया। बाइक से गिरने के बाद किसी वाहन ने कुचला है।