{"_id":"5e9c65be8ebc3e76aa59cd06","slug":"prayer-meeting-to-end-corona-in-hardoi-police-filed-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान से कर रहे थे कोरोना खत्म करने की प्रार्थना, पुलिस ने पहुंचाया हवालात, 14 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान से कर रहे थे कोरोना खत्म करने की प्रार्थना, पुलिस ने पहुंचाया हवालात, 14 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Sun, 19 Apr 2020 08:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 19 Apr 2020 08:44 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : Amar Ujala
उत्तर प्रदेश के हरादोई में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां कोरोना वायरस से बचने के लिए कुछ लोग एकत्र हुए थे। पुलिस को जब इसकी सूचना मिली तो एकत्र लोगों को जेल की हवा खानी पड़ी। हरदोई शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शंकरबक्शपुरवा में कोरोना वायरस को भगाने के लिए प्रार्थना करने को एकत्र होना लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गया।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और छह लोगों को हिरासत में ले लिया। छह लोगों को नामजद करते हुए आठ महिलाओं सहित 14 लोगों के विरुद्ध लॉकडाउन के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत राधानगर पुलिस चौकी के प्रभारी श्यामू कनौजिया को कुछ ग्रामीणों ने सूचना दी कि ग्राम शंकरबक्शपुरवा में गुड्डू पुत्र मेहीलाल के घर में भीड़ एकत्र है।
इस सूचना पर चौकी प्रभारी सिपाही विजेंद्र यादव और होमगार्ड ब्रजकिशोर मिश्रा के साथ शंकरबक्शपुरवा पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक गुड्डू के घर पर कई महिलाओं सहित लगभग 20 लोग बैठे थे और आपस में बातचीत कर रहे थे। पुलिस टीम को देखकर कुछ लोग मौके से भाग गए।
विज्ञापन
पूछताछ करने पर गुड्डू व मौजूद मिले अन्य लोगों ने पुलिस को बताया कि कोरोना जैसी बीमारी न फैलने के संबंध में बातचीत करते हुए भगवान से इस बीमारी को खत्म करने की प्रार्थना कर रहे थे। पूरे मामले में पुलिस ने गुड्डू, मनोज कुमार पुत्र आशाराम, रजनीकांत पुत्र राजेश कुमार, राममिलन पुत्र चेतराम, बलवंत पुत्र सुरजनलाल, अंकुल पुत्र रामविलास के अलावा आठ अज्ञात महिलाओं के विरुद्ध लॉकडाउन का उल्लंघन करने की रिपोर्ट दर्ज की है।