फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pray to god For victory of Ramanatha Kovind

यहां कोविंद की जीत के लिए मस्जिदों में दुआ और मंदिरों में अखंड रामायण पाठ

Tue, 18 Jul 2017 09:19 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 18 Jul 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
Pray to god For victory of Ramanatha Kovind
रामनाथ कोविंद की जीत के लिए मांगी जा रही दुआएं
कानपुर देहात के परौंख गांव में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद की जीत के लिए हर वर्ग दुआ मांग रहा है। सोमवार को मतदान के दिन कन्याओं ने व्रत रखा तो मुस्लिमों ने मस्जिद व मदरसों में दुआएं मांगीं। वहीं, ग्रामीणों ने मतगणना तक जगह-जगह अखंड रामायण का पाठ कराने का फैसला किया है।  
विज्ञापन


मो. फरामन, मो. इमरान, आमिर, रहमान, कासिम, जीमल और आरिफ ने मदरसा गुलशन के मौलाना असीमुल हक की अगुवाई में मस्जिद में नमाज अदा कर कोविंद की जीत की दुआ मांगीं। वहीं, भानुप्रताप, बीरेंद्र सिंह, एसके चौहान, जयकरण सिंह आदि ने पथरादेवी मंदिर में अखंड रामायण का पाठ जारी रखकर उनकी जीत की कामना की। कोविंद के पैतृक मकान और अब मिलन केंद्र में परिवार की 12 कन्याओं ने व्रत रखा और भगवान शिव की आराधना कर कोविंद की जीत की मनोकामना की। प्रीती देवी, पूजादेवी, शोभादेवी, गिरजादेवी, मंशी देवी आदि ने परिणाम आने तक व्रत जारी रखने की बात कही। 
विज्ञापन

 

चुनाव के हर पल की जानकारी लेता रहा परिवार

Pray to god For victory of Ramanatha Kovind
रामनाथ कोविंद के रिश्तेदार
राष्ट्रपति पद के लिए सोमवार को मतदान शुरू होते ही कानपुर देहात झींझक में रामनाथ कोविंद का परिवार टीवी के सामने बैठ गया। सभी पल पल की खबर पर नजर बनाए रहे। वहीं, ग्रामीण भी मतदान के बारे में एक-दूसरे से जानकारी करते नजर आए। रामनाथ कोविंद की विधावती, भतीजी हेमलता व दूसरे बड़े भाई प्यारेलाल, भाभी गंगाजली, भतीजे पंकज, दीपक, पुत्रवधू दीपा, भतीजी दयालता आदि पूरे दिन टीवी पर मतदान का हाल चाल लेते रहे। भतीजी हेमलता ने बताया कि अगर चाचा राष्ट्रपति बनते हैं तो उनके परिवार के लिए इससे बड़ी खुशी कोई नहीं होगी। उन्होंने बताया कि चाचा की जीत के लिए वह सोमवार को व्रत कर रही हैं। भाभी विधावती ने बताया कि वह उन्हें मां का दर्जा देते हैं। किसी मां का बेटा अगर देश का राष्ट्रपति हो तो उसके लिए इससे बड़ी गर्व की क्या बात होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed