फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   pravin arora reached in Bollywood by luck

जानिए किस्मत और बॉलीवुड की कहानी खुद एक 'एक्टर की जुबानी'

Mon, 18 Dec 2017 01:46 PM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 18 Dec 2017 01:46 PM IST
विज्ञापन
pravin arora reached in Bollywood by luck
सैफ अली खान के साथ फिल्म बुलेट राजा के सीन में प्रवीन अरोड़ा
इंसान की जिंदगी में किस्मत का बहुत बड़ा रोल है। ये किस्मत ही तो है जो लोगों को फर्श से अर्श और अर्श से फर्श पर पहुंचा देती है। ऐसी ही एक सच्ची कहानी है किस्मत से बॉलीवुड पहुंचने वाले प्रवीन अरोड़ा की। कानपुर के गोविंद नगर में जन्मे प्रवीन अरोड़ा का बचपन से ऐसा कोई सपना नहीं था कि वह फिल्म इंडस्ट्री ज्वाइन करेंगे या कला के क्षेत्र में अपना करियर बनाएंगे। ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद उन्हें बैंक की नौकरी मिल गई फिर किस्मत से वह फिल्म इंडस्ट्री पहुंच गए। सैफ अली खान, सोनाक्षी सिन्हा और जिम्मी शेरगिल जैसे बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों के साथ काम कर प्रवीन ने अपनी एक अलग पहचान बना ली है। 40 से ज्यादा थिएटर और 5 बॉलीवुड फिल्में कर चुके प्रवीन इन दिनों 'होटल मिलन' फिल्म में लीड एक्ट्रेस के पिता का रोल कर रहे हैं। 
विज्ञापन


 

कोई बॉलीवुड कनेक्शन नहीं रहा

pravin arora reached in Bollywood by luck
बॉलीवुड डायरीस फिल्म के सीन में एक्टर प्रवीन अरोड़ा

प्रवीन अरोड़ा का कोई बॉलीवुड कनेक्शन नहीं रहा। प्रवीन बताते हैं कि जब उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक कानपुर में अपनी नौकरी शुरू की थी तभी बैंक की ओर से होने वाले सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं मे उन्होंने भाग लेना शुरू कर दिया। इसके बाद कार्यक्रमों के संचालन की जिम्मेदारी भी उन्हें ही मिलने लगी। लगातार कलाकारी के काम में निखार आता गया और एक ऑडिशन के द्वारा उनका सेलेक्शन डायरेक्टर तिग्मांशु धूलिया फिल्म बुलेट राजा में हो गया। उन्हें पहले सैफ अली खान के पिता का रोल दिया गया था बाद में फिर छोटे सीन के लिए जिम्मी शेरगिल के पिता का रोल डायरेक्टर ने दिया। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोफाइल-

pravin arora reached in Bollywood by luck
फिल्म की शूटिंग के दौरान चंकी पांडेय और जिमी शेरगिल के साथ प्रवीन अरोड़ा
नामः प्रवीन अरोड़ा

जन्मतिथिः 15 नवंबर 1960 (कानपुर- गोविंद नगर)
पेशाः पंजाब नेशनल बैंक में नौकरी
शिक्षाः एमकॉम (छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय) 
परिवारः पत्नी दो बच्चे (बेटा मुंबई में स्ट्रलिंग आर्टिस्ट, बेटी एनएसडी सेकेंड ईयर में)

विज्ञापन

प्रवीन अरोड़ा की फिल्में और प्ले

pravin arora reached in Bollywood by luck
एक्टर प्रवीन अरोड़ा

- वर्ष 2013 में आई डायरेक्टर तिग्मांशु धूलिया की फिल्म 'बुलेट राजा' में एक्टर जिम्मी शेरगिल के पिता शरद सक्सेना का रोल
- डकैत ददुआ पर आधारित फिल्म 'गौरैया' में लीड एक्ट्रेस के पिता का रोल
- गंगाजल फेम यशपाल शर्मा की फिल्म 'एक गुमराह' में इंसपेक्टर का रोल
- मराठी फिल्म 'आ जग फैशन चा' में पुलिस इंसपेक्टर मिलिंद का रोल
- डायरेक्टर केडी सत्यम की फिल्म 'बॉलीवुड डायरीस' में लीड एक्टर के पिता का रोल
- दूरदर्शन लुधियाना के पंजाबी सीरियल 'ओ थे दे ओ थे' में पुलिस इंसपेक्टर का रोल
- 1988 से 2017 तक 50 से अधिक नुक्कड़ नाटक और 40 से ज्यादा प्ले  
- डायरेक्टर विशाल मिश्रा की फिल्म 'होटल मिलन' में लीड एक्ट्रेस के पिता का रोल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed