फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Praveen Togadia said Hindus should make free booking on helpline for facilities in Maha Kumbh

UP: प्रवीण तोगड़िया बोले- महाकुंभ में सुविधाओं के लिए हेल्पलाइन पर निशुल्क बुकिंग कराएं हिंदू

Sat, 14 Dec 2024 10:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 14 Dec 2024 10:02 PM IST
सार

Kanpur News: डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि महाकुंभ में हिंदू श्रद्धालुओं के खाने-पीने और रहने का पूरा इंतजाम होगा।
 

विज्ञापन
Praveen Togadia said Hindus should make free booking on helpline for facilities in Maha Kumbh
पत्रकार वार्ता करते डॉ. प्रवीण तोगड़िया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मकर संक्रांति से प्रयाग में महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सभी हिंदू भाई इसमें सादर आमंत्रित हैं। श्रद्धालुओं के लिए खाने-पीने, रहने और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था रहेगी। सुविधाओं के लिए भटकना न पड़े, ऐसे में जरूरी है कि जब भी वहां आएं एक सप्ताह पहले ही हिन्दू हेल्पलाइन डॉट इन पर निशुल्क बुकिंग करा लें। ये बातें महाकुंभ के लिए लोगों को आमंत्रित करने शनिवार को शहर आए अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कही।
विज्ञापन




गोविंद नगर स्थित होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि महाकुंभ की तैयारियां जोरों पर हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। महाकुंभ के दौरान ही 24 और 25 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय हिंदू सम्मेलन, राष्ट्रीय युवा सम्मेलन, अंतरराष्ट्रीय महिला सम्मेलन का आयोजन होगा। लोगों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए पांच हजार कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है। बुजुर्गाें के लिए गाड़ी की व्यवस्था की जाएगी। लोगों को चाय, कंबल, शामियाना, गद्दा, मोबाइल चार्जिंग आदि की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


हर शनिवार शाम करें सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ
संगठन गांव-गांव तक हनुमान चालीसा केंद्र की स्थापना कराएगा। लोगों से अपील है कि हर शनिवार शाम सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ करें। गाय को रोटी दें, नियमित मंदिर जाएं। बांग्लादेश के मुद्दे पर कहा कि माेदी, योगी और राजनाथ सिंह को बांग्लादेश के मुद्दे पर आगे आना होगा। संभल हिंसा पर कहा कि योगी अपराधियों पर बुलडोजर चलवाएं, हम उनके साथ हैं। पत्रकार वार्ता के दाैरान अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष अतुल द्विवेदी, राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय महामंत्री राम जी तिवारी, राष्ट्रीय महिला परिषद की प्रांत अध्यक्ष सुनील निधि अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed