फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   pramod tiwari says about modi sarkar

गुजरात में हार के डर से सत्र नहीं बुला रही मोदी सरकारः प्रमोद तिवारी

Mon, 20 Nov 2017 03:32 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 20 Nov 2017 03:32 PM IST
विज्ञापन
pramod tiwari says about modi sarkar
प्रमोद तिवारी
राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कानपुर में कहा है कि मोदी सरकार गुजरात में चुनाव हारने के डर से शीतकालीन सत्र नहीं बुला रही है। शीतकालीन सत्र में केंद्र सरकार की करतूतों का पर्दाफाश करने के लिए विपक्षी पार्टियों के पास कई सवाल हैं, जिससे केंद्र घबरा रही है। वे रविवार को गैंजेज क्लब में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। वे पार्टी की महापौर प्रत्याशी बंदना मिश्रा के प्रचार के लिए आए थे।
विज्ञापन

उन्होंने केंद्र सरकार को असफल बताया। बोले जीएसटी में अभी जो कमी की गई है, वह सिर्फ चुनावी हथकंडा है।

गुजरात चुनाव खत्म होते ही जीएसटी के जरिए 28 प्रतिशत टैक्स की कटौती फिर शुरू हो जाएगी। कांग्रेस का वादा है कि उनकी सत्ता आने के बाद जीएसटी 18 प्रतिशत से नीचे ही रहेगी। सभी को एक टैक्स के दायरे में लाया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी की फ्रांस यात्रा के दौरान वहां से राफेल युद्धक विमान का महंगा सौदा किया गया। केंद्र सरकार ने उसी सौदे को 30 गुना अधिक कीमत पर तय कर दिया है। सरकारी एजेंसी के बजाय एक प्राइवेट एजेंसी के जरिये सौदा तय किया है। यह नियम के विपरीत है। इसका विरोध किया जाएगा। प्रमोद तिवारी ने कहा कि भाजपा पिछले 10 वर्षों से शहर की हवा को जहरीली बनाती आई है। लगातार दो बार से इसी पार्टी का महापौर बनता आया है। इसके बावजूद शहर की हालत खराब है। महापौर सक्रिय होते तो शहर की यह हालत नहीं होती। चुनाव में कांग्रेस ने प्रदूषण को भी अपने एजेंडे में शामिल किया है। कांग्रेस की महापौर बनीं तो पहला काम शहरियों के खुली हवा में सांस लेने वाला वातावरण तैयार करने की दिशा में होगा। इस मौके पर हरप्रकाश अग्निहोत्री, पूर्व विधायक अजय कपूर, आलोक मिश्रा, अंबुज शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed