{"_id":"612127ae08203172f201e41e","slug":"prakriti-vandana-will-be-organized-on-29-in-100-places-including-csa","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: सीएसए समेत 100 स्थानों में 29 को प्रकृति वंदन आयोजन, पेड़ों की पूजा की जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: सीएसए समेत 100 स्थानों में 29 को प्रकृति वंदन आयोजन, पेड़ों की पूजा की जाएगी
Sat, 21 Aug 2021 10:26 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 21 Aug 2021 10:26 PM IST
सार
सीएसए के छात्र 500 तुलसी के पौधे लगाकर पूजा करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य जनमानस के मन में प्रकृति के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना है।
विज्ञापन
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में बैठक करते कुलपति डॉ. डी.आर. सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय 29 अगस्त को हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा फाउंडेशन और पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के सहयोग से प्रकृति वंदन कार्यक्रम का आयोजन करेगा। कुलपति डॉ. डीआर सिंह ने शनिवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि सुबह 10 बजे से सीएसए कैंपस समेत शहर के 100 स्थानों में पेड़ों की पूजा की जाएगी।
इस आयोजन से सामाजिक, शैक्षणिक और जनप्रतिनिधियों को जोड़ा जाना है। सीएसए के छात्र 500 तुलसी के पौधे लगाकर पूजा करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य जनमानस के मन में प्रकृति के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना है। इस दिन पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई जाएगी। कार्यक्रम से शहर के नागरिक घर बैठे जुड़ सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट bit.ly/3lhlkBi पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। कुलपति ने बताया कि विवि 75वें स्वतंत्रता दिवस पर 75 कार्यक्रम करके आजादी का अमृत महोत्सव मनाएगा। इस मौके पर अमित प्रकाश रघुवंशी, विवेक सचान, मीडिया प्रभारी डॉ. खलील खान आदि मौजूद रहे।