फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Prakash Parv of Guru Ramdas Maharaj, Chaddi Kala Yatra taken out, Langar and medical will organized tomorrow

Kanpur: गुरु रामदास महाराज का प्रकाश पर्व, चढ़दी कला यात्रा निकाली…कल लगेगा लंगर-मेडिकल कैंप, ये होंगे आयोजन

Fri, 18 Oct 2024 02:05 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 18 Oct 2024 02:05 PM IST
सार

Kanpur News: 19 अक्तूबर को गुरु रामदास जी महाराज का प्रकाश पर्व मोतीझील मैदान में मनाया जाएगा। रागी जत्था कथा-कीर्तन कर संगत को निहाल करेंगे।

विज्ञापन
Prakash Parv of Guru Ramdas Maharaj, Chaddi Kala Yatra taken out, Langar and medical will organized tomorrow
चढ़दी कला यात्रा का आयोजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में गुरु रामदास जी महाराज के प्रकाश पर्व को समर्पित चढ़दी कला यात्रा संतनगर गुरुद्वारे से निकाली गई। विभिन्न मार्गों से होते हुए यात्रा गुमटी नंबर-5 स्थित गुरुद्वारा कीर्तनगढ़ में समाप्त हुई। यात्रा में मीरीपीरी बाल सखा और फुलवारी संस्था के बच्चे भी शामिल रहे।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सिख फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार अजीत सिंह छाबड़ा व महानगर अध्यक्ष सरदार रमिंदर सिंह रिंकू ने बताया कि 19 अक्तूबर को गुरु रामदास जी महाराज का प्रकाश पर्व मोतीझील मैदान में मनाया जाएगा। रागी जत्था कथा-कीर्तन कर संगत को निहाल करेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर आतिशबाजी होगी। साथ ही लंगर भी लगेगा। साथ ही, मीरीपीरी बाल सखा परिवार के 135 बच्चे और फुलवारी संस्था की चित्रकला प्रतियोगिता के तीन विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। मेडिकल और रक्तदान शिविर भी लगेगा। यात्रा में सुखविंदर सिंह भल्ला (लाडी), कुलबीर महाजन, आतमजीत सिंह आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed