फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   pragati is in Inter and rohan in high school topper

इंटर में प्रगति, हाईस्कूल में रोहन टॉपर

Mon, 18 May 2015 02:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Mon, 18 May 2015 02:27 AM IST
विज्ञापन
pragati is in Inter and rohan in high school topper
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में शहर के मेधावियों का दबदबा है। पंडित रघुनाथ प्रसाद मिश्र इंटर कॉलेज, यशोदा नगर की इंटरमीडिएट की छात्रा प्रगति सिंह ने 96.6 फीसदी मार्क्स हासिल यूपी में तीसरी रैंक हासिल की है।
विज्ञापन


वह पांच स्टूडेंट के साथ यूपी की तीसरी संयुक्त टॉपर हैं। वहीं, कानपुर नगर की भी सिटी टॉपर हैं। शिवाजी इंटर कॉलेज की श्वेता वर्मा और ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज के अखंड प्रताप सिंह 96.4 फीसदी मार्क्स हासिल करके संयुक्त रूप से सिटी के सेकेंड टॉपर बने हैं।
विज्ञापन


वहीं, हाईस्कूल में महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज उमरी के रोहन पटेल 94.6 फीसदी मार्क्स लाकर सिटी टॉपर बने हैं। पटेल सरस्वती इंटर कॉलेज गांधी ग्राम के आदित्य सिंह ने 94.1 फीसदी मार्क्स के साथ सेकेंड पोजिशन हासिल की है। शहर का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट रिजल्ट बेहतर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटरमीडिएट में 93.45 फीसदी स्टूडेंट उत्तीर्ण हुए हैं  सात फीसदी से कम स्टूडेंट फेल हुए हैं। इस बार कानपुर नगर को 19वीं रैंक मिली है। हालांकि हाईस्कूल के रिजल्ट में कानपुर नगर पिछड़ गया है। इसमें शहर के 85.42 फीसदी स्टूडेंट पास हुए हैं। हाईस्कूल के रिजल्ट में कानपुर नगर की यूपी रैंक 25वीं है।

हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की टॉप 10 की मेरिट लिस्ट में ज्यादातर लड़कियां हैं। इंटरमीडिएट की टॉप-10 में 22 स्टूडेंट हैं, जिसमें से 14 लड़कियां हैं। यही हाल हाईस्कूल की मेरिट लिस्ट का भी है। रविवार को घोषित रिजल्ट में सेल्फ फाइनेंस इंटर कॉलेजों ने बाजी मारी है।


राजकीय और अनुदानित कॉलेजों के स्टूडेेंट को पछाड़ते हुए सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों के स्टूडेंट ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। शिवाजी नगर इंटर कॉलेज केशव नगर के तमाम स्टूडेंट ने मेरिट लिस्ट में जगह बनाई है। महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज उमरी और पटेल सरस्वती इंटर कॉलेज गांधी ग्राम के कई स्टूडेंट ने मेरिट लिस्ट में जगह बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed