फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pradhan abuses the migrants and said run away

प्रधान ने प्रवासियों को गाली देकर भगाया, कहा मनरेगा में नहीं मिलेगा काम, तसला व फावड़ा लेकर प्रदर्शन

Thu, 04 Jun 2020 07:24 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 04 Jun 2020 07:24 PM IST
विज्ञापन
Pradhan abuses the migrants and said run away
हाथों में तसला व फावड़ा लेकर प्रवासी श्रमिकों ने किया प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
फर्रुखाबाद के कमालगंज में गांव बझेरा मलिकपट्टी में चल रहे मनरेगा के कार्यों में कई प्रवासियों को काम न दिए जाने पर यह लोग क्षेत्र पंचायत कार्यालय कमालगंज पहुंचे। प्रवासियों ने तसला व फावड़ा  लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


बीडीओ व एडीओ निरंजन त्रिवेदी ने जांच कराकर प्रधान, सचिव व रोजगार सेवक कार्रवाई की भी बात कही। बझेरा मलिकपट्टी गांव के 41 लोग गुरुवार सुबह क्षेत्र पंचायत कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि उन लोगों में कई लोग लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों से अपने गांव वापस आए हैं।
विज्ञापन


 

सुबह जब वह कार्यस्थल पर गए तो प्रधान के नजदीकी रामलड़ैते से सभी की हाजरी लगाने को कहा। इस पर उन्होंने काम कराने से इनकार कर दिया। जब प्रधान रामकिशोर के पास गए तो उन्होंने गाली गलौज कर भगा दिया।

अरविंद कुमार ने बताया कि गांव में शिवबख़्स के खेत में समतलीकरण का काम चल रहा है। बुधवार को काम किया लेकिन गुरुवार को वापस कर दिया। मनीराम ने बताया कि कई लोगों के पास जॉबकार्ड होने पर भी मास्टर रोल में नाम नहीं लिखा जा रहा है।

बीडीओ राजेश बघेल ने बताया कि प्रधान रामकिशोर, सचिव सौरभ व रोजगार सेवक उपेंद्र ने गांव के 200 जॉबकार्ड धारकों के अपेक्षा काम नहीं शुरू कराए। इसके लिए उन पर कार्रवाई की जाएगी। उनके जिले की बैंक शाखा का खाता विवरण आदि लेकर जॉब कार्ड बना कर काम दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed