{"_id":"5eff92808ebc3ea0720370b3","slug":"pradarshan-akbarpur-news-knp569152864","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम पर वापसी के लिए छंटनी शुदा कर्मियों का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम पर वापसी के लिए छंटनी शुदा कर्मियों का धरना जारी
विज्ञापन
जैनपुर स्थित फैक्टरी गेट पर विरोध जताते कर्मचारी
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। अकबरपुर के जैनपुर स्थित एक शीतल पेय कंपनी से निकाले गए 63 कर्मियों ने शुक्रवार को तीसरे दिन भी फैक्टरी गेट पर धरना देकर नारेबाजी की। उन्होंने छंटनी का विरोध कर नौकरी वापस मांगी।
जैनपुर स्थित वरुण बेवरेज के पास पेप्सी की फ्रेंचायजी है। कंपनी ने व्हाट्स एप संदेश के जरिये 63 कर्मियों को निकाल दिया है। इसके विरोध में निकाले गए कर्मी लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार को तीसरे दिन सुबह से ही छंटनीशुदा कर्मी फैक्टरी गेट पर पहुंच गए। यह लोग हाथ में प्रबंधन की धोखाधड़ी व नौकरी वापस दो, जैसे नारे लिखी तख्तियां लिए थे।
कर्मियों ने फैक्टरी गेट पर धरना दिया। अभिषेक उपाध्याय, अंकित, अनिल यादव, जितेंद्र सिंह, राघवेंद्र सिंह, विनोद सिंह, देवेंद्र त्रिवेदी, सुनील सिंह, शैलेश सिंह, सुनील मिश्र, सुशील तिवारी ने बताया कि फैक्टरी प्रबंधन ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। शनिवार को अपर श्रमायुक्त के सामने जोरदारी से पक्ष रखा जाएगा। श्रम प्रवर्तन अधिकारी विनीत त्रिपाठी ने बताया कि छंटनी वाले कर्मी शांतिपूर्ण तरीके से प्रबंधन के निर्णय का विरोध कर रहे हैं।