फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Power Crisis, Electricity Crisis,  increasing demand for electricity, feeders are unable to bear the load

Power Crisis: बिजली की लगातार बढ़ती मांग, फीडर नहीं झेल पा रहे लोड, लाखों की आबादी परेशान

Wed, 18 May 2022 09:40 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 18 May 2022 09:40 AM IST
सार

कानपुर में 24 घंटे में ही बिजली की मांग 711 मेगावाट पहुंच गई है, जिसके चलते 21 सबस्टेशन में ट्रिपिंग हुई। इससे 10 लाख से अधिक लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। कल्याणपुर डिवीजन तो दो रातों से बिजली नहीं दे सका है। 

विज्ञापन
Power Crisis, Electricity Crisis,  increasing demand for electricity, feeders are unable to bear the load
सांकेतिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गर्मी की वजह से बिजली की मांग ने सोमवार को अब तक का रिकॉर्ड तोड़ दिया। बीती रात 12 बजे तक 24 घंटे में बिजली की मांग 711 मेगावाट तक पहुंच गई। बिजली का लोड इतना अधिक था कि कोई भी फीडर एक घंटे से ज्यादा नहीं चल पा रहा था। सोमवार रात से लेकर मंगलवार दिन में 21 सबस्टेशनों से बिजली घंटों गुल रही। करीब 10 लाख की आबादी ने बिजली संकट झेला। 

विज्ञापन

कल्याणपुर डिवीजन के केशवपुरम सबस्टेशन से बिजली आपूर्ति दो रातों में गुल रही, इससे लोग दिन की गर्मी झेलने के बाद रात में आराम से सो भी नहीं सके। यहां रविवार और सोमवार रात को फॉल्ट से दिनभर बिजली गुल रही। शहर के कई इलाकों में वोल्टेज की समस्या से भी बिजली उपकरण नहीं चल सके। आवास विकास-1 केशवपुरम एल ब्लॉक और एम ब्लॉक में मंगलवार को तीन के बजाय सिर्फ दो फेज ही आ रहे थे। 

विज्ञापन

इससे बिजली आपूर्ति बाधित रही। कृष्णा नगर सबस्टेशन से शिव कटरा की बिजली शनिदेव मंदिर ट्रांसफार्मर में खराबी होने से शाम पांच बजे बिजली चली गई और देर रात बहाल हो सकी। बर्रा विश्व बैंक पानी की टंकी इलाके की बिजली भी शाम सात बजे गुल हो गई। यहां भी दो दिनों से रात के वक्त बिजली नहीं आ पा रही है। 

नयागंज के रामगंज इलाके की बिजली दोपहर दो बजे से देर शाम तक गुल रही। बार-बार बिजली की आवाजाही लोहारन भट्ठा राजापुरवा में भी रही। दिन में चौक गुरुद्वारा, लाजपत नगर, आजाद नगर कंपनी बाग, बाबूपुरवा, अजीतगंज, बारासिरोही, आचार्य नगर, ट्रांसपोर्ट नगर, गोविंद नगर में दिनभर बिजली गुल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed