{"_id":"5a3637eb4f1c1bf4688c1af1","slug":"postmaster-use-helmet-at-office","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शायद ऐसा पहले कभी न देखा हो..साहब 'हेलमेट लगाकर बैठते हैं ऑफिस में', वजह...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शायद ऐसा पहले कभी न देखा हो..साहब 'हेलमेट लगाकर बैठते हैं ऑफिस में', वजह...
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 18 Dec 2017 07:27 AM IST
विज्ञापन
पोस्ट आफिस में हेलमेट लगा काम करते पोस्टमास्टर
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक ऐसा वाकिया सामने आया है जिसे देखकर शायद आपको हैरानी हो। लेकिन ये पोस्टमास्टर साहब की मजबूरी है जो उन्हे ऑफिस के अंदर हेलमेट लगाना पड़ रहा है। जानें आखिर ऐसी क्या मजबूरी है साहब की...
विज्ञापन
कभी भी ढह सकती है इसकी छत
हेलमेट लगा काम करते पोस्टमास्टर
- फोटो : अमर उजाला
राठ कोटबाजार सब्जी मंडी स्थित डाकघर में पिछले कई महीनों से एक पोस्टमास्टर अपनी ड्यूटी के दौरान सिर पर हेलमेट लगाकर काम करते आ रहा हैं। जर्जर भवन में चल रहा यह डाकघर इतना जीर्णशीर्ण हो चुका है कि कभी भी इसकी छत ढह सकती है। पोस्टमास्टर घनश्याम दास ने बताया कि ड्यूटी के दौरान कभी भी छत ढहने का खतरा मंडराता रहता है। वहीं डाकघर में आने वाले लोगों के सामने भी समस्या बनी हुई है। भवन की छत कभी भी ढह सकती है।