फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Possibility of light rain for two days, followed by heavy rain.

Kanpur News: दो दिन तक बूंदाबांदी, फिर तेज बारिश के आसार

Fri, 04 Sep 2026 02:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Possibility of light rain for two days, followed by heavy rain.
कानपुर। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान है कि बादल एक सप्ताह तक ऐसे ही बने रहेंगे। कानपुर परिक्षेत्र में आने वाले दो दिनों में बूंदाबांदी के आसार हैं। इसके बाद फिर तेज बारिश की संभावना है। प्रदेश के एकीकृत मौसम पूर्वानुमान केंद्र प्रभारी वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह का कहना है कि आठ सितंबर तक ऐसा ही मौसम रहेगा। इसके बाद बारिश घटना शुरू होगी।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के उत्तरी और प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसकी वजह चौतरफा नमी आकर यहां जमा हो रही है। इससे घने बादल और बारिश बनी हुई है। डॉ. सिंह ने बताया कि इसी वजह से बुंदेलखंड क्षेत्र में तेज बारिश हो रही है। केंद्र के एक सप्ताह के पूर्वानुमान में ऐसी ही स्थिति बने रहने का अनुमान जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि कानपुर परिक्षेत्र से मानसून की वापसी सितंबर के आखिरी सप्ताह के अंतिम दिनों में होने की संभावना है।
विज्ञापन

कानपुर परिक्षेत्र में दिन भर रह-रहकर रिमझिम बारिश होती रही। सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक 29.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके साथ ही अधिकतम तापमान सामान्य 32.4 डिग्री से 3.8 कम रहा। वहीं बादल छाए रहने की वजह से रात का न्यूनतम तापमान सामान्य 24.4 डिग्री से 0.3 डिग्री अधिक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed