फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Poor cottage burnt before the arrival of President

राष्ट्रपति के आने से पहले यहां जला दी गई गरीब की झोपड़ी, तमाम सरकारी कामों का ऐसा है हाल

Tue, 12 Sep 2017 02:04 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 12 Sep 2017 02:04 PM IST
विज्ञापन
Poor cottage burnt before the arrival of President
जलती झोपड़ी

कानपुर ईश्वरीगंज गांव में राष्ट्रपति के आगमन के मद्देनजर अफसरों ने साफ-सफाई के दौरान एक झोपड़ी में आग लगवा दी। महिला रो-रो कर गिड़गिड़ाती रही कि शाम तक वो खुद झोपड़ी हटवा लेगी लेकिन उसकी एक न सुनी।

विज्ञापन


ईश्वरीगंज में प्राइमरी विद्यालय के पास रामदुलारी का घर है। घर के सामने ही झोपड़ी बनी थी जिसमें वह पांच बच्चों और पति केलिए खाना बनाती थी। गर्मी से राहत मिलने की वजह से पूरी दोपहर बच्चों के साथ झोपड़ी में ही रहती थी। वहां खाना बनाने के लिए लकड़ी का टाल भी लगा हुआ था। दोपहर करीब 12 बजे ग्राम पंचायत के कर्मचारी राम दुलारी के घर गए गंदगी की बात करते हुए झोपड़ी हटाने की बात कही। बिना पूछे ही उसे आग के हवाले कर दिया। कर्मचारियों ने कहा कि ऊपर से दबाव है पूरा गांव साफ-सुथरा दिखाना है। महिला का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। उसने बताया कि पति मजदूरी करता है तिनका-तिनका जोड़कर झोपड़ी बनाई थी, पल भर में उसे खाक कर दिया गया। 
विज्ञापन

 

राष्ट्रपति आ रहे पर गांव में काम अधूरे

Poor cottage burnt before the arrival of President
इसी महिला की जला दी गई थी झोपड़ी
कानपुर बिठूर के ईश्वरीगंज गांव में 15 सितंबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद स्वच्छता का संदेश देने आ रहे हैं लेकिन गांव में अभी मानक पूरे नहीं हैं। इस गांव को जिला प्रशासन ओडीएफ (खुले में शौचमुक्त) घोषित कर चुका है लेकिन अभी सभी घरों में शौचालय नहीं बन पाए हैं। कुछ प्रशासन ढीला है और कुछ लोग भी जागरूक नहीं हैं। अगर सभी लोग चाह लेते तो हर घर में शौचालय बन जाता।
 

ईश्वरीगंज ग्राम पंचायत में पृथ्वीगंज, खुशालगंज मजरे भी जुड़े हैं। गांव में 379 परिवार हैं जिनकी आबादी लगभग 1900 है।

गांव को पूरी तरह खुले में शौचमुक्त बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। गांव वालों का कहना है कि अभी कई घरों में शौचालय नहीं बने हैं। प्रमुख सचिव आवास मुकुल सिंघल 17 अगस्त को ईश्वरीगंज में निरीक्षण करने के लिए गए थे। उन्हें भी गांव को शतप्रतिशत ओडीएफ गांव होने की बात बताई गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि वे लोग वहां शिकायत करने के लिए गए थे लेकिन उनके पास पहुंचने तक नहीं दिया गया। गांव के आखिरी छोर पर स्वर्गीय नरेश चंद्र का परिवार है। घर में तीन बहुएं हैं।

 

सास केसाथ संगीता, प्रीति और सिया दुलारी रहती हैं। चार परिवार होने के बावजूद भी घर में एक भी शौचालय नहीं बना है। सुनीता देवी केघर में शौचालय तो बना दिया गया लेकिन गड्ढा नहीं बनाया गया। उनका कहना है कि शौचालय बनाने के लिए पैसा ही नहीं दिया गया। शिवकेश कुशवाहा के घर में एक साल पहले ईंट और कुछ सामग्री उपलब्ध कराई गई थी। दीवार तो खड़ी कर दी गई लेकिन शौचालय को पूरा नहीं बनाया गया। 
 

लोगों ने ये कहा...

Poor cottage burnt before the arrival of President
राष्ट्रपति के आने से पहले तैयारियां
शौचालय बनवाने के लिए कई बार प्रयास किया गया लेकिन प्रधान जी ने स्वीकृति ही नहीं दी। इस बार तुम्हारा नंबर आएगा यही दिलासा दिला रहे हैं। 
- रानी कुशवाहा
एक साल पहले निर्माण सामग्री उपलब्ध कराई गई थी। उस समय कुछ काम हुआ था लेकिन अब सिर्फ दीवारें खड़ी हैं। भुगतान न होने से शौचालय बदहाल हो गया। - शिवकेश कुशवाहा
गांव का एक हिस्सा जगमग कर दिया गया है लेकिन एक क्षेत्र अछूता है, यहां न तो सड़क बनाई गई और न ही शौचालय बनवाए गए। 
- कुंती देवी

मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार से दो टूक - 
सवाल- ओडीएफ गांव के मानक क्या हैं

जवाब- शतप्रतिशत शौचालय बनने और उसका प्रयोग किए जाने पर ही गांव को ओडीएफ माना जाता है। 
सवाल- ईश्वरीगंज ग्राम पंचायत को किसने ओडीएफ घोषित किया
जवाब- शौचालय बनने के बाद पंचायती विभाग के एडीओ पंचायत सुशील वर्मा ने जांच पड़ताल की। इसके बाद डिप्टी डायरेक्टर एसके सिंह स्तर पर जांच कराने के बाद प्रधान को ओडीएफ गांव का पत्र दिया गया। 
सवाल - गांव में आज भी कई परिवार खुले में शौच कर रहे हैं। क्या विभाग ने इसकी पड़ताल की? 
जवाब- गांव में दो बार निरीक्षण कराया गया है। मेरी जानकारी के अनुसार सभी घरों में शौचालय बने हुए हैं। 


379 शौचालय बनाने का टारगेट दिया गया था। जिसे पूरा कर दिया गया है। सभी घरों में शौचालय बनवा दिए गए हैं। एक भी घर ऐसा जहां शौचालय नहीं बनाया गया हो।
- आकाश वर्मा, ग्राम प्रधान, ईश्वरीगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed