फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Polytechnic student dies due to current in Kanpur Dehat, came to aunt's house to give exam, family refused post-mortem

Kanpur Dehat: पॉलिटेक्निक छात्र की करंट से मौत, परीक्षा देने आया था मौसी के घर, परिजनों का पोस्टमार्टम से इनकार

Tue, 05 Jul 2022 08:28 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 05 Jul 2022 08:28 PM IST
सार

डेरापुर में पंखा लगाते समय एक युवक करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
Polytechnic student dies due to current in Kanpur Dehat, came to aunt's house to give exam, family refused post-mortem
प्रद्युम्न फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात के डेरापुर के अमौली कुर्मियान गांव में पंखे में उतरे करंट की चपेट में आकर पॉलिटेक्निक छात्र की मौत हो गई। इस अनहोनी पर परिजनों में कोहराम मच गया। भोगनीपुर के अंगूरी गांव निवासी रामकरन का बड़ा पुत्र प्रद्युम्न (24) कानपुर बर्रा-7 में ताई मीरा के यहां रहता था। वह सिकंदरा स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कर रहा था। चौथे सेमेस्टर की परीक्षा देने के लिए वह एक सप्ताह पूर्व ही अमौली कुर्मियान में मौसी रूबी के घर आया था। 

विज्ञापन

सोमवार को परीक्षा खत्म हो गई। इसी रात वह फर्राटा पंखा लगाकर चारपाई पर लेटा था। पंखा दूसरी ओर घूम गया तो प्रद्युम्न ने उसे ठीक करने लगा। इस दौरान करंट की चपेट में आने से वह बेहोश हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अनहोनी की सूचना पर पिता, मां रिंकी व छोटा भाई कन्हैया बिलखने लगे। पोस्टमार्टम से इनकार कर परिजन शव घर ले गए। 

विज्ञापन

राजकीय पॉलिटेक्निक में हुई शोक सभा
सिकंदरा राजकीय पॉलिटेक्निक के छात्र की मौत की खबर पर शिक्षक और सहपाठी सन्न रह गए। मंगलवार को पॉलिटेक्निक में प्रद्युम्न की आत्मा की शांति के लिए शोकसभा की गई। कार्यवाहक प्राचार्य अर्चना अनुरागी ने बताया कि वह होनहार छात्र था। हादसे से सभी को गहरा दुख है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed