{"_id":"5bfae74fbdec2241c17129d1","slug":"polytechnic-student-committed-suicide","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छात्र की आत्महत्या से भड़के साथी, प्रायोगिक परीक्षा निरस्त, रैगिंग के लिए बदनाम है संस्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र की आत्महत्या से भड़के साथी, प्रायोगिक परीक्षा निरस्त, रैगिंग के लिए बदनाम है संस्थान
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 25 Nov 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
कानपुर: राजकीय पॉलीटेक्निक में प्रथम वर्ष के छात्र अभिषेक शर्मा की आत्महत्या से छात्रों में गुस्सा भड़क उठा। बड़ी संख्या में छात्र एकजुट हो गए और संस्थान प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। प्रिंसिपल आरके सिंह ने सोमवार को होने वाली प्रायोगिक परीक्षा निरस्त करने की घोषणा कर दी। इसके अलावा अन्य प्रायोगिक परीक्षाओं और सेमेस्टर परीक्षाओं को लेकर सोमवार को फैसला लेने के लिए कहा।
प्रिंसिपल ने बताया कि छात्रों ने आठ दिसंबर से होने वाली सेमेस्टर परीक्षाओं को भी दस दिन टालने की मांग की है। सोमवार को इस पर फैसला लिया जाएगा। छात्र की आत्महत्या मामले में संस्थान की तरफ से भी जांच कराई जाएगी। प्रिंसिपल ने बताया कि सोमवार को जांच कमेटी बनाई जाएगी।

चर्चा है कि कहीं रैगिंग से परेशान होकर तो अभिषेक ने आत्महत्या नहीं कर ली
हॉस्टल की बदहाली देख पुलिस वाले अचंभित
छात्र ने जिस हॉस्टल में आत्महत्या की है, उसकी स्थिति काफी खराब है। गंदगी और कूड़े के ढेर लगे हुए थे। भवन जर्जर है। ऐसे में पुलिस वालों ने संस्थान प्रशासन से नाराजगी जताई। प्रिंसिपल ने बताया कि चूंकि मेट्रो के लिए संस्थान की पूरी जमीन दी जा चुकी है इसलिए हॉस्टल की मरम्मत का कार्य नहीं करा सकते हैं। यह हॉस्टल भी तोड़ा जाना है।
रैगिंग के लिए बदनाम है संस्थान
राजकीय पॉलीटेक्निक में पिछले साल ही पांच छात्रों पर रैगिंग को लेकर एफआईआर हो चुकी है। इस बार भी दो माह में रैगिंग की तीन शिकायतें सामने आ चुकी हैं। ऐसे में प्रथम वर्ष के छात्रों के बीच यह भी चर्चा है कि कहीं रैगिंग से परेशान होकर तो अभिषेक ने आत्महत्या नहीं कर ली।