फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Polytechnic odd semester examination set to be postponed

यूपी: पॉलिटेक्निक विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं टलना तय, 16 तक कोरोना संक्रमण का फैलाव बढ़ता रहा तो टाल दी जाएंगी परीक्षाएं

Tue, 11 Jan 2022 01:10 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 11 Jan 2022 01:10 AM IST
सार

फरवरी में प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में पॉलिटेक्निक के शिक्षक ट्रेनर और मास्टर ट्रेनर के रूप में काम करेंगे। कई जिलों के पॉलिटेक्निक संस्थानों में स्ट्रांग रूम और प्रशिक्षण केंद्र बनते हैं।

विज्ञापन
Polytechnic odd semester examination set to be postponed
राजकीय पॉलिटेक्निक कानपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पॉलिटेक्निक में 20 जनवरी से होने वाली विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए परीक्षाओं का टलना लगभग तय है। सोमवार को प्राविधिक शिक्षा निदेशालय के निदेशक, विशेष सचिव, प्राविधिक शिक्षा परिषद के सभी क्षेत्रों के संयुक्त निदेशक और प्रधानाचार्यों के बीच समीक्षा बैठक में परीक्षा कराने को लेकर चर्चा हुई है।
विज्ञापन


निदेशक प्राविधिक शिक्षा मनोज कुमार ने बताया कि 16 जनवरी तक संस्थानों को बंद कर दिया गया है। इस दौरान ऑनलाइन क्लास चलेंगी। 16 जनवरी तक कोविड संक्रमण नियंत्रण में आता है तो परीक्षाएं कराई जाएंगी। अगर केस कम नहीं हुए तो परीक्षाएं टाल दी जाएंगी।
विज्ञापन


सभी संस्थानों के स्टाफ और छात्रों के संक्रमित होने का डाटा तैयार किया जाएगा। निदेशक ने बताया कि ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान हॉस्टल बंद कराने पर विचार किया जा रहा है। इस बार भी ऑनलाइन परीक्षाएं कराने की तैयारी हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑफलाइन परीक्षाएं मुश्किल
फरवरी में प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में पॉलिटेक्निक के शिक्षक ट्रेनर और मास्टर ट्रेनर के रूप में काम करेंगे। कई जिलों के पॉलिटेक्निक संस्थानों में स्ट्रांग रूम और प्रशिक्षण केंद्र बनते हैं। ऐसे में ऑफलाइन परीक्षाएं होना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed