{"_id":"5baf12c3867a55019f2c970e","slug":"pollution-control-board-will-now-test-gangajal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गंगाजल की जांच अब तुरंत, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने शुरू की ये व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगाजल की जांच अब तुरंत, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने शुरू की ये व्यवस्था
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 29 Sep 2018 11:28 AM IST
सार
- जाजमऊ में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड खोलेगा अपना उप कार्यालय
- उप कार्यालय में होगी लैब, तुरंत हो सकेगी टेनरियों से निकलने वाले प्रदूषण की जांच
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल (एनजीटी) ने टेनरियों पर दबाव बढ़ाने के लिए विशेष योजना बनाई है। कानपुर के जाजमऊ में ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का उप कार्यालय खोला जाएगा, जिसमें एक लैब भी बनेगी, जो टेनरियों से लिए गए सैंपलों की प्राथमिक जांच कर सकेगी। जिसकी रिपोर्ट के आधार पर तुरंत कार्रवाई होगी। अभी तक छोटी सी छोटी जांच के लिए सैंपल लखनऊ भेजे जाते हैं। अक्तूबर में कार्यालय अस्तित्व में आ जाएगा।
इस साल दिसंबर तक गंगा को प्रदूषण मुक्त करने की सरकारी योजना के तहत एनजीटी ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को सक्रिय कर दिया है। अभी कल्याणपुर में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का क्षेत्रीय कार्यालय है। यहीं से टेनरियों की मॉनीटरिंग होती है। लेकिन टेनरियां जाजमऊ में हैं। नई व्यवस्था के तहत अब जाजमऊ के कार्यालय में बोर्ड के पांच कर्मचारी बैठेंगे। पहली बार प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अपना उप कार्यालय खोलेगा।

जाजमऊ के बी ब्लॉक डिफेंस कालोनी में एक अक्टूबर से प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का यह कार्यालय काम करना शुरू कर देगा। यह जानकारी मुख्य पर्यावरण प्रशासनिक अधिकारी अमित चंद्रा की तरफ से दी गई है। कार्यालय में एक सहायक पर्यावरण अभियंता और दो वैज्ञानिक सहायक के अलावा दो जूनियर रिचर्स फेलो, एक कंप्यूटर आपरेटर, दो अन्य स्टाफ नियुक्त कर दिए गए हैं।
जाजमऊ के आफिस से ये हाेंगे कार्य
- दोषी पाई जाने वाली इकाइयों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई
- गंगा में कचरा डालने वाली टेनरियों की मौके पर होगी जांच
- टेनरियों में क्या-क्या चल रहा है इसकी रोजाना पड़ताल
- टेनरियों में एनजीटी के मानक के अनुसार काम हो रहा है या नहीं इसकी रिपोर्ट बनाना।