{"_id":"62128b6d66ef25751d42feb5","slug":"political-kanpur-news-knp681700461","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान भाजपा को माफ नहीं करेंगेः अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान भाजपा को माफ नहीं करेंगेः अखिलेश
विज्ञापन
मतदान के बाद अखिलेश यादव और डिंपल यादव
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफई। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि किसान भाजपा को माफ नहीं करेंगे। बम धमाकों के एक दोषी के परिवार के सपाई होने के आरोप के सवाल पर उन्होंने कहा कि कोई आतंकवादी हो तो कड़ी कार्रवाई की जाए। चुनाव से पहले आरोप लगाना भाजपा के लिए आम बात है।
अखिलेश यादव रविवार को सैफई अभिनव प्राथमिक विद्यालय मतदान केंद्र पर पत्नी डिंपल यादव के साथ वोट डालने पहुंचे थे। यह मतदान केंद्र जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में आता है। यहां से उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। मतदान के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इटावा में बाबा मुख्यमंत्री आए थे। उन्होंने भीड़ की झूठी तस्वीर लगाई। प्रदेश में कई जगह विकास दिखाना था तो चीन की फोटो चोरी करके कौन लाया। बाबा पांच साल मुख्यमंत्री रहे। सैफई मेडिकल कॉलेज को वह सुविधा क्यों नहीं दी जो पीजीआई की हैं। बाबा मुख्यमंत्री को कोई काम करना नहीं है, कोई अच्छा काम देखना नहीं है। इस बार भाजपा का सफाया होगा। गठबंधन ने पहले दो चरणों के चुनाव में शतक लगाया है। तीसरे चरण में भी हम लोग विरोधियों से आगे रहेंगे।
सपा के संस्थापक व संरक्षक मुलायम सिंह यादव व्हील चेयर पर बैठकर पोलिंग सेंटर पर वोट डालने पहुंचे। वापस आते समय उन्होंने पत्रकारों से बात नहीं की, लेकिन हाथ हिला कर सभी का अभिवादन किया। मुलायम सिंह की पत्नी साधना, पुत्र प्रतीक, पुत्र वधू अपर्णा यादव वोट डालने के लिए सैफई नहीं पहुंचे।