फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   political

विकास हमारा संकल्प और सुरक्षा प्रतिबद्धताः योगी

Thu, 30 Sep 2021 09:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 09:09 PM IST
विज्ञापन
political
उन्नाव के सगौली में विकास कार्यो का शिलान्यास व लोकार्पण करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधान - फोटो : UNNAO
उन्नाव। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आने वाले समय में उत्तर प्रदेश को देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले राज्य के रूप में स्थापित करने के लिए 2022 के विधानसभा चुनाव में जनसमर्थन मांगा। कहा की विकास हमारा संकल्प है, सुरक्षा हमारी प्रतिबद्धता। उन्होंने 81.88 करोड़ की 46 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। आवास, रोजगार, ऋण सहित अन्य योजनाओं के 47 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाभी व प्रमाणपत्र दिए।
विज्ञापन

गुरुवार को पुरवा के सगौली गांव में जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले गरीबों को राशन नहीं मिलता था। बिजली नहीं मिलती थी। जब लोग अच्छे लोग चुनते और अच्छी सराकर बनाते हैं तो विकास होता है। जब गलत चुनते हैं तो पूरा राशन सैफई वाले हजम कर जाते हैं। हर घर तक बिजली पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश में सौभाग्य योजना की शुरुआत उन्नाव जिले से हुई थी। आज हर घर में उजाला है। सपा और बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बुआ और बबुआ के समय में बिजली उनके शहर और गांव तक ही सीमित थी। बबुआ 12 बजे सोकर उठता था। प्रदेश को माफिया के हाथों में धकेल कर ऐश करते थे। कोरोनाकाल में हमारे कोरोना वॉरियर और जनप्रतिनिधि लोगों के बीच जाकर लोगों की सेवा कर रहे थे तब बुआ और बबुआ ट्विटर पर राजनीति कर रहे थे। साढ़े चार साल में प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ। दंगाइयों को पता है कि अगर दंगा किया तो हर्जाना सात पीढ़ियां भी नहीं भर पाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed