फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   political

सुनील बंसल बोले, भाजपा को जीत दिलाएं कार्यकर्ता

Fri, 20 Aug 2021 09:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 09:26 PM IST
विज्ञापन
political
उन्नाव। सदर विधानसभा बूथ सत्यापन अभियान की योजना बैठक में भाजपा संगठनमंत्री सुनील बंसल पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के आधार पर चलने वाली पार्टी है। पार्टी का एक छोटा कार्यकर्ता भी बड़े पद पर पहुंच सकता है। आगामी 2022 चुनाव में पार्टी को बड़ी जीत दिलाने की जिम्मेदारी भी कार्यकर्ताओं पर ही है। इसलिए सभी कार्यकर्ता अभी से चुनावी तैयारियों में जुट जाएं।
विज्ञापन

कब्बाखेड़ा स्थित एक गेस्ट हाउस में हुई बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 23 अगस्त को 27 हजार 700 शक्ति केंद्रों पर वर्चुअल जुड़कर कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। 10 सितंबर से शक्ति केंद्र प्रभारी और संयोजक पर पन्ना प्रमुख बनाएंगे। इनकी बैठक 25 सितंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर मंडल स्तर पर होगी। इससे पहले बैठक में पहुंचे संगठन मंत्री का जिलाध्यक्ष राजकिशोर रावत, विधायक पंकज गुप्ता, श्रीकांत कटियार, बृजेश रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। समापन राष्ट्रगान से हुआ। गंगा प्रसाद वर्मा, आशीष सिंह, अनुराग अवस्थी, सुशील तिवारी व समीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed