{"_id":"5be062f3bdec2269945ca5fe","slug":"political-fraud-of-sp-leader-s-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता के बेटे का 'सियासी कपट', फर्जी दस्तावेज से जीती थी 'चुनावी जंग'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता के बेटे का 'सियासी कपट', फर्जी दस्तावेज से जीती थी 'चुनावी जंग'
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 05 Nov 2018 09:04 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव रुटौल निवासी सपा नेता के नाबालिग पुत्र ने 2010 में फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर चुनाव जीत लिया। गांव के फौजी ने मुकदमा दर्ज कराया था। वांछित को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहां से जेल भेज दिया गया।
गांव रुटौल निवासी सपा के पूर्व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के पुत्र अर्जुन सिंह अपने गांव से 2010 में प्रधान पद का चुनाव लड़ा और जीत गया। गांव के फौजी प्रदीप यादव, जिनकी दो वर्ष पहले ड्यूटी के दौरान डेंगू से मौत हो चुकी है।
उन्होंने 2012 में न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें आरोप था कि अर्जुन सिंह ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर लिए हैं। वह नाबालिग है और कोई नाबालिग चुनाव नहीं लड़ सकता है। 2012 से इस मुकदमे में अर्जुन सिंह न्यायालय से वांछित चल रहा था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार उनके घर नोटिस चस्पा किया जा चुका था। कुर्की का नोटिस होने वाला था। कोतवाल जसवंत सिंह व चौकी प्रभारी बलराज भाटी ने सोमवार को घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया।