{"_id":"5bc1a69dbdec22699917613b","slug":"policemen-committed-suicide-in-hardoi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: एक और पुलिसवाले ने की आत्महत्या, सरकारी क्वार्टर में फांसी से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: एक और पुलिसवाले ने की आत्महत्या, सरकारी क्वार्टर में फांसी से लटका मिला शव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 14 Oct 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
हरदोई में सिपाही ने की आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के हरदोई जिले में शनिवार को एक सिपाही की आत्महत्या का मामला सामने आया है। यहां सिपाही संदीप यादव ( 30) पुत्र स्वर्गीय अभय राम यादव का शव पुलिस लाइन परिसर में बने सरकारी क्वार्टर में दिन में करीब 12 बजे फांसी पर लटकता मिला।
विज्ञापन
मृतक संदीप यादव की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
संदीप 2012 बैच का सिपाही था और पुलिस लाइन में ही तैनात था। मृतक आश्रित कोटे से उनकी तैनाती हुई थी। संदीप मूल रूप से मैनपुरी जनपद के भोगांव कस्बे का रहने वाला था। उनका बड़ा भाई संजय यादव भी हरदोई जनपद के पिहानी थाने में सिपाही के पद पर तैनात है। सिपाही संदीप की मौत से पूरे विभाग में सनसनी फैल गयी।