फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Policeman hanged himself in government quarters

सरकारी र्क्वाटर में दरोगा ने फांसी लगाकर दी जान, शव देख मचा हड़कंप, सदमे से मां की भी मौत

Fri, 03 Jan 2020 02:02 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 03 Jan 2020 02:02 PM IST
विज्ञापन
Policeman hanged himself in government quarters
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल

महोबा कोतवाली के सरकारी र्क्वाटर में शुक्रवार को सेवानिवृत्ति से मात्र चार माह पहले दारोगा ने संदिग्ध हालात में फांसी लगा ली। र्क्वाटर पहुंचे सिपाही ने पंखे पर शव लटकता देखा तो कोतवाल को सूचना दी। घटना से पूरे स्टाफ में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही अधिकारियों ने  घटना स्थल का निरीक्षण किया। दरोगा की मौत की खबर जब उसके घर पहुंची तो कुछ देेर बाद मां की भी सदमे से मौत हो गई।

विज्ञापन


कानपुर सजेती थाना के ग्राम कमलापुर निवासी 59 वर्षीय रमाकांत सचान महोबा कोतवाली में दारोगा के पद पर तैनात थे।  रमाकांत सचान के पास मालखाने का चार्ज था। सेवानिवृत्ति के मात्र चार माह शेष रहने पर उन्होंने चार्ज देने की प्रक्रिया शुरू की थी। अपने पांच साल के कार्यकाल में वह तीन साल का चार्ज हस्तांतरित कर चुके थे और केवल दो साल का चार्ज देना शेष रह गया था।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रोज की तरह वह शुक्रवार सुबह उठे और मार्निंग वाक कर वापस लौटे तथा अपनी बैरक में चले गए। अन्य सिपाही भी ड्यूटी के लिए तैयार होकर निकल चुके थे। कुछ देर बाद एक सिपाही सरकारी र्क्वाटर की तरफ गया तो गमछे से उनका शव छत के कुंड से लटकते देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी विपिन त्रिवेदी के अनुसार सेवानिवृत्ति के मात्र चार माह शेष रहते उन पर किसी तरह का कोई दबाव भी नहीं था और दो वर्ष छोड़कर शेष पूरा चार्ज हस्तांतरित कर चुके थे। किसी तरह का कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ। इस लिए खुदकशी का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। परिवार वालों को सूचना दे दी गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed