फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   policeman dead body found in police station

चौकी की रसोई में मिला सिपाही का शव, घटना से चंद घंटे पहले पत्नी से हुई थी बात

Sat, 19 Jan 2019 08:45 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 19 Jan 2019 08:45 PM IST
विज्ञापन
policeman dead body found in police station
मृतक सिपाही का फाइल फोटो, जांच करते एसपी - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर देहात में शिवली कोतवाली क्षेत्र के बाघपुर चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल का खून से लथपथ शव चौकी के किचन में मिला। चौकी में मौजूद साथी सिपाही ने घटना की सूचना चौकी प्रभारी सहित आलाधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच के निर्देश दिए। इसके साथ ही विधि विज्ञान प्रयोगशाला टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन


बाघपुर चौकी में तैनात सिपाही महेंद्र पाल वर्मा (44) 95 बैच का सिपाही था। 17 जनवरी 2018 को उसकी तैनाती बाघपुर चौकी में हुई थी। शनिवार शाम उसका शव चौकी की रसोई में खून से लथपथ मिला। साथी सिपाही इसरार ने बताया कि वह चौकी के बाहर कमरें में सो रहा था। जबकि चौकी प्रभारी केपी सिंह आईजी की मीटिंग में कानपुर गए थे। चौकी प्रभारी अपने कमरे की चाभी सिपाही महेंद्र पाल को सौंप गए थे।
विज्ञापन

फॉलोअर ने खून देखते ही सिपाहियों को दी जानकारी

शाम करीब 4 बजे फॉलोअर सियाराम खाना बनाने के लिए रसोई में गया तो वहां खून देखकर उसने सिपाही इसरार को जगाकर जानकारी दी। जिसके बाद दोनों लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो शव के पास पिस्टल देखा। इसके बाद शिवली कोतवाली प्रभारी चंद्रशेखर दुबे को मामले की सूचना दी। वह मौके पर पहुंचे और निरीक्षण कर एसपी सहित आलाधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद एसपी भी पहुंचे। उन्होंने सिपाहियों और चौकी इंचार्ज से मृतक के बारे में जानकारी ली।

विधि विज्ञान प्रयोगशाला के डॉक्टर एसके श्रीवास्तव के नेतृत्व में पहुंची टीम ने साक्ष्य जुटाए। जिस पिस्टल से गोली लगी है उस में पांच जिंदा कारतूस व एक खोखा बरामद हुआ है।  डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया। एसपी राधेश्याम ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में मृतक सिपाही के डिप्रेशन में रहने व नींद की दवा का सेवन करने की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है। 

पत्नी की मिस्ड कॉल आने के बाद सिपाही की ओर से बैक कॉल की गई थी

जांच करने पहुंचे एसपी ने बताया कि मृतक सिपाही महेंद्र पाल वर्मा ने 12:15 बजे के करीब पत्नी प्रीति से बात की थी। उन्होंने बताया कि पत्नी की मिस्ड कॉल आने के बाद सिपाही की ओर से बैक कॉल की गई थी। 

बाघपुर चौकी में तैनात मृतक सिपाही महेंद्र पाल मूल रूप से हरदोई जिले के माधवगंज थाना क्षेत्र के शिखवापुर गांव का रहने वाला था। वह पत्नी प्रीति व दो बच्चों आयुष और अंशुल के साथ कानपुर के यशोदा नगर में रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed