फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   policeman beat bjp leader in panki kanpur

'भाजपा में हो तब तो जरूर मारूंगा', पुलिसवालों को परिचय देना नेता जी को पड़ा महंगा

Mon, 31 Dec 2018 08:34 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 31 Dec 2018 08:34 AM IST
विज्ञापन
policeman beat bjp leader in panki kanpur
डेमो पिक
कानपुर में पनकी इंडस्ट्रियल एरिया में नहर (कैनाल) किनारे एक मकान के निर्माण के दौरान शनिवार रात दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान मौके पर पहुंचे पनकी इंडस्ट्रियल एरिया चौकी प्रभारी ने एक भाजपा नेता को परिचय देने के बाद पीट दिया।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, विरोध करने पर भाजपा नेता को लॉकअप में बंद कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंचे सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओें ने पनकी थाने का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। आखिर में एसएसपी ने अनंत देव ने चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया। चौकी प्रभारी पर लगे आरोपों की जांच सीओ कल्याणपुर को सौंपी गई है। 
विज्ञापन

  
दबौली निवासी अजय पाल अज्जू भाजपा के ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष हैं। पनकी इंडस्ट्रियल एरिया में रहने वाले एक दोस्त के मकान में निर्माण चल रहा था। शनिवार रात निर्माण को लेकर पड़ोसी से विवाद हो गया था। सूचना मिलने पर अजय वहां पहुंचे तो दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरु हो गया। पनकी इंडस्ट्रियल एरिया चौकी प्रभारी अशोक वर्मा पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

तब तो जरूर मारूंगा

अजय पाल ने बताया कि उन्होंने चौकी प्रभारी को अपना परिचय दिया लेकिन चौकी प्रभारी ने गालीगलौज शुरू कर दी। गालीगलौज का विरोध करने पर चौकी प्रभारी ने पीटना शुरू कर दिया। अजय पाल ने बताया कि परिचय देने पर चौकी प्रभारी ने कहा कि भाजपा में हो तब तो जरूर मारूंगा।

इसके बाद अजय पाल को पनकी थाने के लॉकअप में लाकर बंद कर दिया। रविवार सुबह मामले की जानकारी मिलने पर तमाम भाजपा नेता और कार्यकर्ता पनकी थाने पहुंच गए। इसके बाद भाजपाइयों ने थाने का घेराव कर पुलिस की तानाशाही नहीं चलेगी, भ्रष्टाचार बंद करो के नारे लगाए।

कल्याणपुर सीओ राजेश कुमार पांडेय ने चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर भाजपाइयों को शांत कराया। शाम 4:00 बजे एसएसपी ने चौकी प्रभारी अशोक वर्मा को लाइन हाजिर कर दिया। इसके बाद भाजपाई थाने से हटे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed