फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   police,wine,taskar

करकियाणा सप्लाई की शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Sat, 14 May 2022 09:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 09:18 PM IST
विज्ञापन
police,wine,taskar
बरामद शराब की पेटियां। संवाद - फोटो : FATEHPUR
अल्लीपुर। प्रयागराज एसटीएफ व मलवां पुलिस ने मिलकर हरियाणा से बिहार जा रही डीसीएम से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की पेटियां बरामद की। दो तस्कर भी गिरफ्तार किए गए हैं।
विज्ञापन

डीसीएम में थ्रेसर की बॉडी के भीतर ही शराब की पेटियां छिपी थीं। बरामद शराब की कीमत करीब 25 लाख बताई जा रही है। तस्करों पर फर्जीवाड़ा और आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मलवां थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह और प्रयागराज एसटीएफ के उपनिरीक्षक रणेंद्र कुमार सिंह ने अपनी टीमों के साथ हाईवे पर कोटिया मोड़ के पास डीसीएम को पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीएम से तस्कर चालक वंशीकुमार उर्फ डोलू निवासी नगर गांव थाना सदर गोहाना जिला सोनीपत प्रांत हरियाणा और धर्ममवीर उर्फ सोनू निवासी देवीलालनगर कस्बा गोहाना थाना सदर गोहाना को पकड़ा गया।
डीसीएम पर हार्वेस्टर मशीन की बॉडी लदी थी। उसके भीतर से टीमों ने 118 पेटी हरियाणा सप्लाई की शराब बरामद की। जिसमें 16 पेटी बीयर, इंपीरियल ब्लू ब्रांड, आफीसर च्वाइस ब्लू, रायल म्यूर ब्रांड की 3180 बोतल शराब और 384 बीयर कैन बरामद हुए।

गाड़ी से एक और नंबर प्लेट बरामद हुई। तस्करों के पास से दो मोबाइल और 1550 रुपये बरामद किए गए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब की तस्करी अंतराज्यीय स्तर पर की जाती है।
बिहार में शराब प्रतिबंधित है। हरियाणा में शराब सस्ती है। हरियाणा से बिहार शराब सप्लाई को जा रही है। बिहार के पटना में माल उतारा जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed