{"_id":"6161f0948ebc3e60757d7cef","slug":"police-will-be-ready-at-crowded-places-the-route-of-the-procession-will-be-decided-akbarpur-news-knp6573562113","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीड़ वाले स्थानों पर मुस्तैद रहेगी पुलिस, जुलूस का तय होगा रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीड़ वाले स्थानों पर मुस्तैद रहेगी पुलिस, जुलूस का तय होगा रूट
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में पीस कमेटी की बैठक करते डीएम व एसपी। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। दुर्गापूजा, दशहरा, बारावफात को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए शनिवार को डीएम व एसपी ने कलक्ट्रेट सभागार में पीस कमेटी की बैठक की। यहां भीड़ वाले स्थानों पर पुलिस कर्मियों के मुस्तैद रहने और जुलूस का रूट पहले से तय करने के निर्देश दिए गए। निकायों में साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने पर जोर दिया गया।
डीएम जेपी सिंह व एसपी केके चौधरी की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। डीएम ने पहले थानावार तैयारी की जानकारी ली। इसके बाद नागरिकों की समस्याओं सुनीं गई। समस्याओं के समाधान के निर्देश संबंधित अफसरों को दिए गए। डीएम ने कहा कि जहां पीस कमेटी की बैठक नहीं हुई है वहां बैठक जल्द कर ली जाए।
रामलीला के मंचन में कोई लापरवाही न हो। पुलिस फोर्स ज्यादा से ज्यादा जगह उपस्थित रहे। मूर्तियों के विसर्जन स्थल तय कर लिए जाएं। वहीं वहीं बारावफात के जुलूस के रूट भी तय हों। डीएम ने कहा कि अभी कोरोना का खतरा टला नहीं है। भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर लोग मास्क लगाए यह सुनिश्चित किया जाए। छूटे लोग वैक्सीन लगवा लें।
विज्ञापन
यहां स्वास्थ्य, विद्युत, नगर निकाय, जिला पंचायत राज आदि विभागों के अफसरों को साफ सफाई के निर्देश दिए गए। ढीले विद्युत तारों को दुरुस्त करने को कहा गया। कहा कि सभी सीएचसी व पीएचसी त्योहारों के दिन खुले रहेंगे। चिकित्सक समय से उपस्थित रहे।
दवा की उपलब्धता शत प्रतिशत रहे। एसपी ने सभी एसडीएम, सीओ व थाना प्रभारियों को क्षेत्र में भ्रमण करने और संवेदनशील, अतिसंवेदनशील स्थलों को चिह्नित करने को कहा। यहां एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा, एडीएम वित्त साहब लाल, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट लाल सिंह यादव आदि रहे।