{"_id":"5bba0c87867a5514bb79957c","slug":"police-was-accused-by-women-for-ransacking-inside-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक बार फिर सामने आई खाकी की बर्बरता, घर में घुसे पुलिस वालों पर महिला ने लगाए ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक बार फिर सामने आई खाकी की बर्बरता, घर में घुसे पुलिस वालों पर महिला ने लगाए ये आरोप
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 07 Oct 2018 07:09 PM IST
विज्ञापन
तोड़फोड़ के बाद बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के इटावा जिले में फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र की महिला ने सिविल लाइन थाना पुलिस पर घर में घुसकर तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया। रविवार को उसने एसएसपी को प्रार्थनापत्र दिया है। सीओ सिटी का कहना है कि महिला के पुत्र के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। उसी की तलाश में पुलिस घर पर गई थी, लेकिन वह घर पर नही मिला। उन्होंने तोड़फोड़ की घटना से इनकार किया है। मैनपुरी फाटक के निकट रहने वाली जय देवी पत्नी वीरेंद्र सिंह ने प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उसके पति पुलिस में एचसीपी के पद पर तैनात हैं। वह यहां अपने बच्चों के साथ रहती हैं। शनिवार रात वह अपने घर पर थीं। तभी सिविल लाइन थाने की फोर्स घर आई और उसके पुत्र आशू की तलाश करने लगी। आशू के नहीं मिलने पर पुलिस कर्मियों ने उसके घर में घुसकर अभद्रता की और टीवी आदि अन्य सामान तोड़ दिया।
विज्ञापन
तोड़फोड़ के बाद बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : अमर उजाला
महिला का आरोप है कि पुलिस की तोड़फोड़ में उसका करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। जयदेवी के अनुसार उसके पुत्र का रणवीर नगर में रहने वाले पूर्व प्रधान से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद के कारण पूर्व प्रधान के कहने पर पुलिस ने उसके घर पर आकर तोड़फोड़ की है। उसने एसएसपी से मामले की जांच कराने की मांग की है। इधर, सीओ सिटी अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि आशू यादव के खिलाफ पूर्व प्रधान चंदगीराम ने जान से मारने की नीयत से फायर करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आशू की तलाश में गई थी। पुलिस पर दबाव बनाने के लिए आशू के परिवार के लोगों ने प्रायोजित तरीके से सामान तोड़ लिया। उन्हाेंने बताया कि पुलिस पर तोड़फोड़ करने का आरोप पूरी तरह से निराधार है।