यूपी: बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने पर पांच को जेल फिर भी कई क्षेत्रों में हुई लोगों की पिटाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी डीजीपी ओपी सिंह ने बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने के आदेश सभी जिलों के कप्तान को दे दिए है। शुक्रवार को चार थानों में अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पांच लोगों को गिरफ्तार जेल भेज दिया गया है। सोशल मीडिया पर बच्चा चोरी की अफवाह में विक्षिप्तों की पिटाई के मामले में एसपी आलोक प्रियदर्शी ने कड़ा रुख अख्तियार किया है।
वहीं शाहाबाद पुलिस ने मुरीदापुर निवासी शिवम पुत्र कुलवीर, सांडी पुलिस ने नयागांव निवासी पुरुषोत्तम पुत्र श्रीराम को गिरफ्तार किया है। शनिवार को सभी आरोपियों को एसपी के सामने पेश किया गया। एसपी ने बताया कि अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं 12 से अधिक लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों जेल भेजा दिया गया है।
अफवाह से बचें पुलिस को दें सूचना: सीओ
बच्चा चोरी की अफवाह से बचने के लिए पुलिस ने आम जनमानस को संदेश जारी किया है। शनिवार को सीओ विजय कुमार राना ने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। उन्होंने कहा कि बच्चा चोरी महज अफवाह है। इसके बच्चा चोर बता लोग विक्षिप्तों को निशाना बना कर पीट रहे हैं। इससे किसी दिन घटना होने का भय बना है। उन्होंने कहा कि बच्चा चोरी की अफवाह से बचें, अगर कहीं कुछ है तो इसके पहले यूपी 100 को सूचित करें।