{"_id":"5cd81116bdec2207402ea917","slug":"police-stopped-woman-s-funeral-in-unnao","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उन्नावः गले से नहीं उतरी बहन की मौत की वजह, भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चिता से उठवाया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नावः गले से नहीं उतरी बहन की मौत की वजह, भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चिता से उठवाया शव
Sun, 12 May 2019 06:14 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 12 May 2019 06:14 PM IST
विज्ञापन
शव को उठाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के उन्नाव जिले में शुक्लागंज सदर कोतवाली के मोतीनगर निवासी एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुरालीजन रविवार की सुबह अंतिम संस्कार करने के लिए गंगाघाट के मिश्रा कॉलोनी पहुंचे। लेकिन वहां सदर कोतवाली पहुंच गई और पुलिस ने जलती चिता बुझवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के परिजनों का आरोप है कि बेटी को दहेज के लिए जहर देकर मारा गया। महिला के भाई ने पुलिस अधीक्षक उन्नाव से शिकायत दर्ज करवाई, इसके बाद पुलिस हरकत में आई।
उन्नाव जिले के दोस्ती नगर निवासी संतोष सिंह ने पुलिस को बताया कि बेटी उमांगिनी सिंह (23) का विवाह 19 फ रवरी 2018 को सदर कोतवाली क्षेत्र के मोतीनगर मोहल्ला निवासी भंवर सिंह के बेटे सत्येंद्र सिंह से की थी। विवाह के बाद से दहेज की मांग ससुरालीजन करने लगे। कई बार ससुरालियों को समझाया गया। लेकिन रवैया नहीं बदला।

पुलिस ने जलती हुई चिता को बुझवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पिता ने बताया कि शनिवार की शाम अचानक दामाद सत्येंद्र ने जानकारी दी कि बेटी की हालत बेहद खराब है, जिला अस्पताल जा रहे हैं। जब मायके पक्ष के लोग जिला अस्पताल पहुंचे तो बेटी को हैलट रेफर किए जाने की बात कही। लेकिन बेटी ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उमांगिनी की मां सरोजनी ने बताया कि बेटी का शरीर नीला पड़ा था। आशंका है कि बेटी को जहर देकर ससुरालियों ने मार दिया है।
मृतका के भाई आदर्श ने एसपी को पूरी जानकारी दी कि उनकी बहन की हत्या कर चोरी-छिपे अंतिम दाह संस्कार किया जा रहा है। इसके बाद हरकत में आई कोतवाली सदर पुलिस गंगाघाट के मिश्रा कॉलोनी स्थित शमशान घाट पहुंची और जलती हुई उमांगिनी की चिता को बुझवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली प्रभारी दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। शव करीब आधा जल चुका है। मृतका के पिता संतोष की ओर से तहरीर आई है जिसमें जेठ मीनू व टीनू, जेठानी प्रिया व चांदनी पति सत्येंद्र व सास ससुर का नाम घटना में शामिल होने के लिए लिया गया है। जांच की जा रही है।