फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police reveal poonam murder case kannauj

पूनम हत्याकांडः ममेरा भाई करता था उससे प्यार, तीन मुक्के मारने के बाद उसी ने दी थी दर्दनाक मौत

Fri, 10 May 2019 09:24 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 10 May 2019 09:24 PM IST
विज्ञापन
Police reveal poonam murder case kannauj
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कन्नौज जिले में 26 अप्रैल को गुरसहायगंज के रसूलपुर के जंगल में मिली युवती की लाश का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। युवती की हत्या उसके प्रेमी और रिश्ते में ममेरे भाई ने की थी। हत्या के पीछे प्रेमिका की बेवफाई का मामला सामने आया है। पुलिस ने कॉल डिटेल की मदद से 13 दिन बाद घटना का खुलासा किया। 
विज्ञापन


पुलिस लाइन में एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह और एएसपी विनोद कुमार ने मामले की जानकारी दी। बताया कि 26 अप्रैल की सुबह रसूलपुर के जंगल में लाश मिलने के बाद पुलिस युवती की शिनाख्त में जुटी थी। 28 अप्रैल की रात को गुरसहायगंज कोतवाली पहुंचे हरीशचंद्र कठेरिया निवासी मोहल्ला अफसरी गुरसहायगंज ने युवती की शिनाख्त पुत्री पूनम (20) के रूप में की।
विज्ञापन

जंगल में दोनों मिले और बातचीत हुई

इसके बाद पुलिस ने युवती की कॉल डिटेल निकलवाई तो एक नंबर पर उसकी रोजाना कई बार बात होना पाया गया। इस आधार पर पुलिस ने राहुल पुत्र पेशकार निवासी दादूपुर नया गांव जिला एटा की तलाश शुरू की। जिसे शुक्रवार की सुबह तेराजाकेट चौराहे से पुलिस ने गिरफ्तार किया।

राहुल से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने हकीकत बयां कर दी। राहुल ने बताया कि पूनम का वह ममेरा भाई है और करीब डेढ़ साल से दोनों के प्रेम संबंध थे। पूनम ने उससे दो हजार रुपये उधार मांगे थे। जिसे देने के लिए वह 25 अप्रैल को गुरसहायगंज गया था। रसूलपुर के जंगल में दोनों मिले और बातचीत हुई।

इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ

इसी दौरान उसे पूनम के किसी और युवक से प्रेम संबंध होने की जानकारी हुई। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और उसने पहले दो-तीन मुक्के उसे मारे, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद गला दबाकर पूनम की हत्या कर दी और शव वहीं छोड़कर भाग गया।

राहुल ने बताया कि वह पूनम से शादी भी करना चाहता था लेकिन परिवार वाले इसके लिए राजी नहीं थे। सीओ सिटी श्रीकांत प्रजापति व कोतवाली प्रभारी नागेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि हत्या के दिन पूनम और राहुल के मोबाइल की लोकेशन एक ही स्थान पर मिली। घटना के बाद करीब चार घंटे तक राहुल गुरसहायगंज में ही था। इसके बाद उसका मोबाइल स्विच आफ हो गया। पूछताछ में राहुल ने अपना जुर्म कबूल लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed