{"_id":"58e5d43e4f1c1b41485b5964","slug":"police-recruits-new-soldiers","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ लेकर पुलिस बेड़े में नये जवान शामिल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ लेकर पुलिस बेड़े में नये जवान शामिल
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 06 Apr 2017 05:26 PM IST
विज्ञापन
डीआईजी राजेश और पासिंग आउट परेड करते नये जवान
- फोटो : अमर उजाला
ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ लेकर 359 जवान पुलिस के बेड़े में शामिल हो गए। फर्रुखाबाद में डीआईजी राजेश मोदक ने इन्हें समाज सुरक्षा की शपथ दिलाई। ट्रेनिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट को स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित। पासिंग आउट परेड के बाद डीआईजी राजेश मोदक ने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
कार्यालयों में गंदगी देख वहां के अफसरों को फटकार लगाई। इस अवसर पर डीआईजी ने पुलिस बेड़े में शामिल हुए नये जवानों से कहा कि वह अपने कर्तव्यों का निर्वाहन निर्भीक होकर करें। समाज में व्याप्त बुराईयों के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों की ढाल बनें तभी बेहतर देश का निर्माण हो सकेगा।
विज्ञापन