फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police raid sex racket on notice

यहां लंबे समय से चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने मारा छापा, फिर हुआ ये सब

Sun, 07 Oct 2018 08:17 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 07 Oct 2018 08:17 PM IST
विज्ञापन
Police raid sex racket on notice
पुलिस की छापेमारी - फोटो : अमर उजाला
यूपी के फर्रुखाबाद में सेक्स रैकेट की सूचना पर यूपी 100 और कोतवाली पुलिस ने छापा मारा। पुलिस की सूचना लीक हो जाने पर लोग छत से कूद कर भाग गए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई सालों से यहां पर गलत लोगों का आना जाना रात दिन बना रहता है। इससे इलाके का वातावरण खराब हो रहा है। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में लंबे समय से सेक्स रैकेट चल रहा है। रविवार दोपहर स्थानीय लोगों ने देखा कि दो युवती और दो युवक मकान में गए हैं। लोगों ने इसकी सूचना यूपी 100 को दी।
विज्ञापन





 

Police raid sex racket on notice
डेमो पिक
यूपी 100 पुलिस के साथ ही घुमना चौकी प्रभारी दिनेश भारती फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस के पहुंचने से पहले की वह लोग छतों से कूद कर फरार हो गए। जब पुलिस उस मकान में पहुंची तो वहां पर एक महिला अपनी दो बेटियों के साथ मौजूद थी। पुलिस ने परिवार वालों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद वहां से चली आई। पुलिस ने मोहल्ले वालों से भी पूछताछ की। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिस के आने से पहले संदिग्ध लोग छतों से कूद कर फरार हो गए। लोगों का कहना था कि मोहल्ले का माहौल खराब हो रहा है। यहां पर परिवार वाले भी रहते हैं। आरोपी धमकी देते हैं कि पुलिस उसका कुछ नहीं कर पाएगी। तिकोना चौकी प्रभारी ने बताया कि यूपी 100 की सूचना पर वह लोग मौके पर पहुंचे थे। छानबीन के बाद वहां पर कोई आपत्तिजनक चीज नहीं मिली। इसके साथ ही वहां पर कोई संदिग्ध व्यक्ति भी नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed