फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   police man beats man in farrukhabad

पुलिस की गुंडागर्दीः अंडे तो हजम कर गए पर पैसे मांगने पर दिया ये इनाम

Fri, 24 Nov 2017 04:32 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 24 Nov 2017 04:32 PM IST
विज्ञापन
police man beats man in farrukhabad
डेमो पिक
एक पुल‌िस वाला अंडे की दुकान पर पहुंचता है। दुकानदार से खाने के ल‌िए अंडे मांगता है। दुकानदार पुल‌िस वाले काे खाने के ‌ल‌िये अंडे देता है। अंडा खाने के बाद पु‌ल‌िस वाला पानी पीता है अाैर हाथ मुंह धाेकर वहां से चल देता है। दुकानदार पुल‌िस वाले काे जाता हुअा देख अंडे के पैसे मांगता है पर ‌इसके बाद जाे हाेता है उसे देखकर हर काेई यही कहता है पुल‌िस है ‌‌क‌ि गुंडा। 
विज्ञापन


मामला फर्रुखाबाद के लालगेट ‌‌त‌िराहे का है। बढ़पुर निवासी कल्लू लालगेट तिराहा पांचालघाट रोड पर अंडे की ठेली लगाता हैं। कल्लू ने बताया ‌क‌ि बुधवार देर रात जब वाे दुकान बंद करने जा रहा था तभी वहां पर ट्रैफिक पुल‌िस के दाे सिपाही अाये।
विज्ञापन



स‌िपाह‌ियाें ने कल्लू से अंडे लगाने के ‌ल‌िये कहा। कल्लू ने दाे प्लेट अंडे लगाकर दे द‌िये। दुकानदार ने बताया ‌क‌ि अंडे खाने के बाद दाेनाे स‌िपाह‌ियाें ने पानी प‌िया अाैर जाने लगे। कल्लू ने जब अंडे के पैसे मांगे ताे ‌स‌िपाह‌ियाें ने गाली गलाैच करना शुरू कर द‌िया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



कल्लू ने इसका व‌िराेध क‌िया ताे पुल‌िस वालाें ने अंडे की ट्रे फेकना शुरू कर द‌िया। स‌िपाह‌ियाें का अंडे फेंकता देख वहां भीड़ लग गई। दुकानदार ने कंट्राेल रूम पर घटना की सूचना दी। कुछ हंगामा करने के बाद दाेनाे सिपाही वहां से चले गये।



घंटाें इंतजार करने के बाद भी पुल‌िस माैके पर नहीं पहुंची। एक अाेर प्रदेश के सीएम अाम जनता काे न‌ियमाें में रहकर काम करने की सलाह देते हैं पर पुल‌िस वाले सभी न‌ियमाें काे ठेंगा द‌िखाते हुए नजर अाते हैं। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed