फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police left people who used anti nation slogans

देश विरोधी नारेबाजी करने वालों को पुलिस ने छोड़ा, आरोपों को बताया निराधार

Sun, 17 Feb 2019 07:33 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 17 Feb 2019 07:33 PM IST
विज्ञापन
Police left people who used anti nation slogans
पुलिस ने आरोपों को बताया निराधार - फोटो : अमर उजाला
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में देश विरोधी नारेबाजी में पकड़े गए युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अखिल भारतीय हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने प्रार्थना पत्र दिया। अपर पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली आकर जांच की। जांच के बाद पुलिस ने आरोपों को निराधार बताते हुए बाइक सीज कर युवकों को छोड़ दिया।
विज्ञापन


शनिवार शाम को कादरीगेट के पास देश विरोधी नारेबाजी की शिकायत पर पुलिस तीन युवकों को पकड़कर कोतवाली ले आई थी। जानकारी मिलने पर अखिल भारतीय हिंदू महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राजेश मिश्र समर्थकों के साथ रात में ही कोतवाली पहुंच गए। हिंदूवादी नेताओं के आने के बाद कोतवाली पुलिस ने पकड़े गए युवकों को मुंशी कक्ष से निकालकर घुमना चौकी में बंद कर दिया। 
विज्ञापन

रात में ही पकड़े गए तीनों युवकों को छोड़ दिया गया

कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ने पकड़े गए युवकों के खिलाफ देश विरोधी नारेबाजी करने के संबंध में शहर कोतवाल राजेश पाठक को शनिवार की रात तहरीर दी। मामला दबाए जाने को लेकर हिंदूवादी नेताओं और कोतवाल के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई। फोटोग्राफी करने पर कोतवाल मीडिया कर्मियों से भी भड़क गए। मामला तूल पकड़ने पर एएसपी त्रिभुवन सिंह कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने हिंदूवादी नेताओं को समझा-बुझाकर शांत किया। रात में ही पकड़े गए तीनों युवकों को क्लीन चिट देकर छोड़ दिया गया।   

रविवार को कोतवाल राजेश पाठक अवकाश पर चले गए। कार्यवाहक कोतवाल एसआई रमाशंकर ने बताया कि एएसपी ने भी शनिवार रात कोतवाली आकर मामले की जांच की थी। जांच में मामला देश विरोधी नारेबाजी का नहीं निकला। कागजात पूरे न होने के चलते युवकों की बाइक सीज कर उन्हें छोड़ दिया गया। अखिल भारतीय हिंदू महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राजेश मिश्र ने कहा कि देश विरोधी नारेबाजी करने वाले युवकों के मामले में पुलिस का रवैया निष्क्रिय रहा। वह इस मामले को लेकर कोर्ट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed