{"_id":"5c86a4ecbdec2214065a4b51","slug":"police-inspector-misdeed-with-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दरोगा करता था युवती से दुष्कर्म, जांच के बाद हुआ निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दरोगा करता था युवती से दुष्कर्म, जांच के बाद हुआ निलंबित
Mon, 11 Mar 2019 11:42 PM IST
देव कश्यप
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 11 Mar 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात की एक युवती के दुष्कर्म के आरोप लगाने पर पुलिस अधीक्षक ने नवंबर 2017 में सहायल के थानाध्यक्ष रहे दरोगा संतोष मिश्रा को निलंबित कर दिया है। युवती ने आईजी कानपुर जोन को शिकायती पत्र देकर थानाध्यक्ष पर एक साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।
एएसपी कमलेश दीक्षित ने आरोप की जांच की और शिकायत को सही पाए जाने पर दरोगा संतोष मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया था। रविवार को सदर कोतवाली में दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। इसके बाद एसपी हरीश चंदर ने दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
हालांकि दरोगा 19 फरवरी से दस दिन की छुट्टी पर गया था और तब से लगातार गैरहाजिर है। इस मामले में एसपी हरीश चंदर ने बताया कि दरोगा के खिलाफ दर्ज कराए गए मामले में जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। अभियोग दर्ज होने के बाद तत्काल प्रभाव से उसे निलंबित किया गया है।