फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police inspector beaten by public

देरी से पहुंची पुलिस पर पब्लिक का गुस्सा फूटा, चौकी इंचार्ज को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Sun, 18 Mar 2018 04:56 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 18 Mar 2018 04:56 PM IST
विज्ञापन
Police inspector beaten by public
डेमो पिक

यूपी के कानपुर देहात में एक्सिडेंट की सूचना पर देरी से पहुंची पुलिस पर पब्लिक का गुस्सा फूटा। यहां के रसूलाबाद थाने की चौकी असालतगंज के इंचार्ज संतोष सोनकर को ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ा पीटा। सिपाहियों ने बल प्रयोग कर पब्लिक को शांत कराया।

विज्ञापन

 
रविवार तड़के  रसूलाबाद-विसधन रोड पर बायपुरवा मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। दुर्घटना को देख गांववालों की भीड़ लग गई। मौके पर देर से पहुंचे दरोगा संतोष सोनकर पर पब्लिक भड़क गई। इसके बाद ग्रामीमों ने उनसे हाथा-पाई कर दी। उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।

विज्ञापन

लोगों को शांत कराया गया

Police inspector beaten by public
डेमो पिक
सीओ राम कृष्ण मिश्रा और एसडीओ सचिन कुमार मिश्रा भी पहुंचे और दोनों ने लोगों को शांत कराया। पुलिस का कहना है कि पब्लिक कार्रवाई की मांग कर रही थी जिसकी वजह से उग्र हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गांववालों का कहना है कि जिले में अपराध तो थम नही रहे और पुलिस भी अब दुर्घटनास्थल पर देरी से पहुंच रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed