फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police headquarters will be built in Bithoor, three storey building will be built in 7000 square meters

Kanpur: बिठूर में बनेगा पुलिस मुख्यालय, 7000 वर्ग मीटर में बनेगी तीन मंजिला इमारत, शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव

Thu, 14 Mar 2024 11:14 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 14 Mar 2024 11:14 AM IST
सार

Kanpur News: पुलिस मुख्यालय में सीपी कार्यालय, एडिशनल सीपी कार्यालय के साथ ही जोन का डीआईजी कार्यालय भी बनेगा। यहीं पर कमिश्नरी कोर्ट, एलआईयू , एटीएस समेत अन्य विभागों के दफ्तर भी बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
Police headquarters will be built in Bithoor, three storey building will be built in 7000 square meters
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में पुलिस मुख्यालय के नए भवन के निर्माण के लिए जमीन की तलाश खत्म हो चुकी है। अधिकारियों ने बिठूर के बगदौंधी बांगर में 7000 वर्ग मीटर जमीन को निर्माण के लिए चिह्नित किया है। पुलिस ने लोक निर्माण विभाग की मदद से तीन मंजिला मुख्यालय निर्माण का प्रस्ताव तैयार करा लिया है, जिसे जल्द शासन को भेजने की तैयारी है।

विज्ञापन

एडिशनल पुलिस कमिश्नर विपिन मिश्रा ने बताया कि पुलिस मुख्यालय बनाने के लिए पिछले कई सालों से जमीन की तलाश की जा रही थी। शहर में 7000 वर्ग मीटर जमीन खाली न होने के चलते प्रस्ताव रुका हुआ था। तलाश बिठूर में जाकर खत्म हुई है। कार्यालय का ले-आउट तैयार है।

विज्ञापन

बगदौंधी बांगर में तीन मंजिला अत्याधुनिक पुलिस कार्यालय का निर्माण होगा, जिसमें सीपी कार्यालय के साथ ही रेंज का डीआईजी कार्यालय भी होगा। एडिशनल सीपी के अनुसार घाटमपुर थाना और नवीन चौकी नवेड़ी के निर्माण के लिए भी जगह तलाश की जा रही थी, जो पूरी हो गई। इनके नवनिर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। शासन से हरी झंडी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू होगा।

एक छत के नीचे ये सभी कार्यालय
पुलिस मुख्यालय में सीपी कार्यालय, एडिशनल सीपी कार्यालय के साथ ही जोन का डीआईजी कार्यालय भी बनेगा। यहीं पर कमिश्नरी कोर्ट, एलआईयू , एटीएस समेत अन्य विभागों के दफ्तर भी बनाए जाएंगे। वहीं, इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा, जहां से पूरे शहर में लगे सीसीटीवी के द्वारा शहर की निगरानी की जा सकेगी।

विज्ञापन

पर, फरियादियों को लगानी होगी दौड़
वर्तमान में पुलिस मुख्यालय सिविल लाइंस कचहरी के पास स्थित है। शहर भर से यहां तक पहुंचने वाले फरियादियों को आसानी से सवारी वाहनों की सुविधा मिल जाती है। बिठूर में जिस स्थान पर नया मुख्यालय बनेगा, वह वर्तमान मुख्यालय से करीब 21 किलोमीटर दूर है। ऐसे में फरियादियों को लंबी दौड़ लगानी पड़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed