{"_id":"5d39f0738ebc3e6d08069fd1","slug":"police-harrass-student-commit-suicide-kanpur-news-knp5036838129","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की प्रताड़ना से क्षुब्ध छात्र ने फांसी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की प्रताड़ना से क्षुब्ध छात्र ने फांसी लगाई
विज्ञापन
पुलिस की प्रताड़ना से क्षुब्ध फांसी लगाने वाले विपिन की फाइल फोटो।
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस की पूछताछ से परेशान इंटर के छात्र ने बृहस्पतिवार की सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। छात्र की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।
पिता का आरोप है कि पुलिस प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर बेटे ने खुदकुशी की है, लेकिन अभी तक उन्होंने थाने में कोई तहरीर नहीं दी है।
सेमरिया गांव निवासी अवधेश का बेटा विपिन (18) हरपालपुर के प्राइवेट इंटर कालेज में कक्षा 12 का छात्र था। सुबह छह बजे विपिन का कमरे के अंदर लुंगी के सहारे फंदे से लटकता शव देखकर परिजनों के होश उड़ गए।
सूचना पर कोतवाली प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह फोर्स संग मौके पर पहुंचे। छात्र के पिता ने बताया कि विपिन के साथ पढ़ने वाला ग्राम बलदेव पुरवा निवासी उसका साथी गौरव अरवल थाना क्षेत्र की एक किशोरी को 15 दिन पहले भगा ले गया था।
विज्ञापन
किशोरी के पिता ने शिकायती पत्र थाने में दिया था। पुलिस ने बिना लिखा पढ़ी कुछ दिन बाद किशोरी को खोजकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया था।
पिता का आरोप है कि किशोरी के परिजन विपिन पर भी गौरव का साथ देने का आरोप लगा रहे थे। इसके बाद से अरवल पुलिस बेटे को लगातार परेशान कर रही थी।
आरोप लगाया कि 24 जुलाई (बुधवार) को थाना पुलिस घर आई और बेटे से पूछताछ की थी। इसके बाद से वह काफी तनाव में था। उधर, हरपालपुर कोतवाल का कहना है कि पूर्व के मामलों की जानकारी नहीं है। कहा कि परिजन अगर तहरीर देते हैं तो जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
अरवल एसओ बोले, छात्र लड़की को करता था फोन
‘किशोरी को विपिन का दोस्त साथ ले गया था। किशोरी की उसके परिजनों ने शादी कर दी थी। दो दिन पूर्व किशोरी के परिजनों ने मौखिक शिकायत करते हुए विपिन पर आरोप लगाया था कि शादी के बाद भी मोबाइल पर फोन कर रहा है। इसके बाद विपिन से पूछताछ की गई थी।’ -भगवान चंद्र वर्मा, अरवल थानाध्यक्ष