फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police found the house who wanted in kidney case

किडनी कांड के वांछित का पुलिस को मिला घर, आरोपी लंबे समय से है फरार, दबिश

Fri, 01 Jan 2021 08:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 01 Jan 2021 08:48 PM IST
विज्ञापन
Police found the house who wanted in kidney case
किडनी कांड
चर्चित किडनी कांड के छह वांछितों में से पुलिस ने एक के घर का पता खोज निकाला है। पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी, लेकिन वह फरार है। पुलिस उसके पते के आधार पर कोर्ट से उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कराने की तैयारी में जुट गई है।
विज्ञापन


इसी के साथ शेष पांच अन्य आरोपियों का भी पता लगाने के लिए टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। किदवईनगर थाने के पास रहने वाले इलेक्ट्रीशियन राजेश की पत्नी संगीता को नौकरी दिलाने के बहाने गिरोह के सदस्य दिल्ली ले गए थे और स्वास्थ परीक्षण के नाम पर किडनी निकाल कर बेचने की तैयारी में थे।
विज्ञापन


संगीता वहां से भाग आई और बर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद किडनी बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ। गिरोह के सदस्य डॉक्टर केतन कौशिक समेत आधा दर्जन फरार आरोपियों के नाम के अलावा पुलिस के  पास कोई जानकारी नहीं है इसलिए उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी। जांच कर रहे बर्रा थाना प्रभारी हरमीत सिंह ने बताया कि एक आरोपी संजय पाल का घर बर्रा कर्रही में पता चला तो दबिश दी गई। पता चला कि संजय लंबे समय से फरार है। संजय के खिलाफ वारंट जारी कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed