{"_id":"5d7a67088ebc3e017f1e5cac","slug":"police-fired-sticks-after-the-ruckus-in-the-dahi-handi-program","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हांडी फोड़ के दौरान मारपीट, पुलिस ने फटकारीं लाठियां, गुलाल में कुछ मिलाकर उड़ाए जाने पर हुआ विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांडी फोड़ के दौरान मारपीट, पुलिस ने फटकारीं लाठियां, गुलाल में कुछ मिलाकर उड़ाए जाने पर हुआ विवाद
Thu, 12 Sep 2019 09:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 12 Sep 2019 09:44 PM IST
विज्ञापन
हांडी फोड़ कार्यक्रम में बवाल के बाद तैनात फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई में श्री सिद्धि विनायक मराठा मंडल एवं सराफा कमेटी के हांडी फोड़ कार्यक्रम के दौरान गुरुवार देर शाम रेलवेगंज में गुलाल में कुछ मिलाकर उड़ाए जाने के विवाद में मारपीट शुरू हो गई। ये देख रेलवेगंज चौकी पुलिस ने लाठी फटकार कार्यक्रम रोक दिया।
श्री सिद्धि विनायक मराठा मंडल एवं सराफा कमेटी के तत्वावधान में गुरुवार को गणेश उत्सव का समापन किया जा रहा था। इस दौरान मुंबई के एक ग्रुप के कलाकारों द्वारा हांडी कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह से ही लोग सिनेमा रोड, बड़े चौराहे, छोटे चौराहे, रामदत्त चौराहा होते हुए शहर के कई प्रमुख मार्गों से देर शाम हनुमान मंदिर, रेलवेगंज पहुंचे।

जहां पर इन कलाकारों को हांडी फोड़नी थी। विसर्जन के लिए गणेश प्रतिमा श्रद्धालुओं साथ आगे थी। उसी के पीछे म्यूजिकल ग्रु्प के भी सदस्य ढोल व मजीरा से कार्यक्रम की शुरुआत कर रहे थे। तभी स्टेशन के कुछ अराजकतत्वों ने गुलाल में कुछ मिलाकर फेंकना शुरू कर दिया जो मुंबई से आए एक कलाकार की आंख में पड़ गया।
जब उसने विरोध किया तो गुलाल फेंकने वालों ने उसे एक थप्पड़ मार दिया। बस यही से विवाद शुरू हो गया। ढोल बजाने वाले कलाकार के समर्थन में उसके साथी व आयोजक उतर आए तो विवाद बढ़ गया। स्थिति बेकाबू होते देख वहां मौजूद रेलवेगंज पुलिस ने लाठी फटकार कार्यक्रम रुकवा दिया।
सूचना पाकर कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव मय फोर्स वहां पहुंच गए और स्थिति को काबू में किया। उन्होंने बताया कि आयोजकों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई, तो कोई कार्रवाई नहीं की गई। हांडी उस स्थल पर नहीं फोड़ी गई और यात्रा नीमसार के लिए रवाना हो गई।