फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police exam candidates capture LC

पुलिस परीक्षा के अभ्यर्थियों का एलसी पर कब्जा

Mon, 15 Dec 2014 03:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Mon, 15 Dec 2014 03:14 AM IST
विज्ञापन
Police exam candidates capture LC
यूपी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा देकर लौट रहे अभ्यर्थियों ने लखनऊ एलसी ट्रेन में कब्जा कर लिया। सेंट्रल स्टेशन पर शाम पांच बजे जबरदस्त भीड़ रही। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जीआरपी, आरपीएफ के साथ पीएसी भी मौजूद रही।
विज्ञापन

उधर, गोविंदपुरी में ग्वालियर - बरौनी में अपने साथियों को ट्रेन में चढ़ाने के लिए अभ्यर्थियों ने तीन बार चेनपुलिंग की। करीब 20 मिनट बाद ट्रेन रवाना हुई।
विज्ञापन

यूपी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा रविवार को शहर के विभिन्न केंद्रों में आयोजित हुई। परीक्षा देने आसपास के जिलों के करीब 25 हजार अभ्यर्थी शहर पहुंचे। दोपहर बाद जैसे ही परीक्षा छूटी अभ्यर्थियों की भीड़ रेलवे स्टेशन पर पहुंचने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लेटफार्म नंबर 1 से 9 तक भीड़ ही भीड़ दिख रही थी। सबसे अधिक भीड़ लखनऊ की ओर जाने वाली ट्रेनों में थी। प्लेटफार्म नंबर सात पर जैसे ही शाम करीब पांच बजे एलसी पहुंची। अभ्यर्थी सीट पाने के लिए मारामारी करने लगे।
भीड़ को देखकर जीआरपी प्रभारी त्रिपुरारी पांडेय फोर्स के साथ पहुंचे और भीड़ को नियंत्रित किया। इसमें उन्हें पीएसी की भी मदद लेनी पड़ी।

233 ने छोड़ी मेन परीक्षा
रविवार को कांस्टेबल भर्ती की मुख्य परीक्षा में शहर में 233 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। सोमवार को एसपी ट्रैफिक एमआर सिंह कड़ी सुरक्षा में कापियां लखनऊ ले जाकर पुलिस भर्ती बोर्ड के दफ्तर में जमा करेंगे।
अब इस मेन परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थी यूपी पुलिस के कांस्बेटल बन जाएंगे। कांस्टेबल भर्ती की प्री परीक्षा में शहर में 75 हजार के करीब परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें से केवल 25 हजार 149 अभ्यार्थी ही पास हुए थे।

इन अभ्यार्थियों में से 233 को छोड़ बाकी ने परीक्षा दी। परीक्षा के नोडल अफसर एसपी ट्रैफिक एमआर सिंह ने बताया कि रविवार सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई।
कहीं भी किसी तरह के हंगामे या गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली। एसएसपी के.सुनील इमैनुएल ने सभी केंद्रों का बारी-बारी से निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed