{"_id":"5f2f72068ebc3edd18714dc4","slug":"police-entering-kanpur-with-money-from-banned-vehicle-video-viral-two-soldiers-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंधित वाहनों को पैसे लेकर पुलिस करा रही कानपुर में प्रवेश, वीडियो वायरल, दो सिपाही निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिबंधित वाहनों को पैसे लेकर पुलिस करा रही कानपुर में प्रवेश, वीडियो वायरल, दो सिपाही निलंबित
Sun, 09 Aug 2020 09:19 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 09 Aug 2020 09:19 AM IST
विज्ञापन
कानपुर पुलिस
कानपुर में नो इंट्री में प्रतिबंधित वाहनों की इंट्री कराने का पुलिस का धंधा जोरों पर है। अब पनकी में दो सिपाही पैसे लेकर वाहनों को प्रवेश कराते कैमरे में कैद हुए। शनिवार को वसूली का वीडियो वायरल होने पर दोनों सिपाहियों को डीआईजी ने निलंबित कर दिया।
वसूली का खेल शहर के हर कोने में चल रहा है। पनकी थाना क्षेत्र में भाटिया तिराहे के पास पनकी थाने के दो सिपाही राजकुमार और पंकज ड्यूटी कर रहे थे। इस दौरान धड़ल्ले से प्रतिबंधित भारी वाहनों को इंट्री मिल रही थी। सिपाही उनसे रकम वसूल रहे थे। तभी, किसी ने वसूली का वीडियो मोबाइल में बनाकर वायरल कर दिया।
कुछ ही देर में वीडियो डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह के पास पहुंचा। उन्होंने दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया। जांच सीओ कल्याणपुर को सौंपी गई। एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर सिपाहियों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।