{"_id":"5d3191ae8ebc3e6cff02d0f5","slug":"police-encounters-accused-of-20-lakh-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरा कारोबारी के चेहरे पर मिर्च डाल कर बीस लाख लूटने वाले डी 121 गैंग के नौशाद से पुलिस की मुठभेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरा कारोबारी के चेहरे पर मिर्च डाल कर बीस लाख लूटने वाले डी 121 गैंग के नौशाद से पुलिस की मुठभेड़
Fri, 19 Jul 2019 03:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 19 Jul 2019 03:17 PM IST
विज्ञापन
बीस लाख की लूट में आरोपी नौशाद का पुलिस ने किया हाफ एनकाउंटर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिठूर में बकरा कारोबारी के चेहरे पर मिर्च डालकर हुई 20 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे 25 हजार के इनामी नौशाद उर्फ छोटू की शुक्रवार तड़के बिठूर पुलिस से मुठभेड़ हो गई। नौशाद डी 121 गैंग का सदस्य है।
विज्ञापन
मुठभेड़ में नौशाद के दाहिने पैर के घुटने में गोली लगी। बिठूर थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मंधना चौराहे पर चेकिंग के दौरान बाइक रोकने पर भाग रहे उसके साथी 25 हजार के इनामी शादाब उर्फ शेरू को पुलिस ने दबोच लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि बिठूर के ब्लू वर्ल्ड तिराहे पर शुक्रवार तड़के चार बजे मंधना चौकी इंचार्ज मोहित चौधरी और टिकरा चौकी इंचार्ज अनूप सिंह चेकिंग कर रहे थे। तभी सूचना मिली की बकरा कारोबारी को लूटने वाला नौशाद उर्फ छोटू के बाइक से गंगा बैराज हाईवे की तरफ से आ रहा है।
विज्ञापन
वह जैसे ही बिठूर मंधना गंगा बैराज हाईवे तिराहे के पास पहुंचा तो पुलिस ने रुकने को कहा। इस पर बदमाश ने फायर झोंक दिया। जवाबी फायरिंग में पुलिस की एक गोली नौशाद के पैर में लगी। बिठूर पुलिस ने उसे सीएचसी कल्याणपुर भेजा, जहां से उर्सला रेफर कर दिया गया।