फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   police encounter in kanpur today

पुलिस जीप से रायफल छीन भागा बदमाश, पुलिस ने एक के बाद एक किए दो फायर, फिर हुआ कुछ ऐसा

Mon, 14 Jan 2019 06:35 PM IST
gaurav gaurav यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: gaurav gaurav Updated Mon, 14 Jan 2019 06:35 PM IST
विज्ञापन
police encounter in kanpur today
डेमो पिक
कानपुर जिले के किदवई नगर में सोमवार तड़के पुलिस की जीप से रायफल लेकर भागे बदमाश को रोकने का प्रयास किया तो बदमाश ने फायर झौंक दिया। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में  जा घुसी। जिसके बाद पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पढ़िए हाफ एनकाउंटर की पूरी कहानी...
विज्ञापन


किदवई नगर और गोविंद नगर पुलिस ने सोमवार भोर में हिरासत से भाग रहे दो शातिर चोरों को मुठभेड़ के दौरान टांग में गोली मार दी। पुलिस ने दोनों बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों बदमाशों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। एसपी क्राइम राजेश यादव ने बताया कि किदवई नगर पुलिस ने सात चोरों को रविवार को गिरफ्तार किया था। मछरिया, नौबस्ता निवासी असलम से चोरी का माल बरामद करने के बाद पुलिस टीम उसे वापस थाने लेकर जीप से लौट रही थी।
विज्ञापन


 

भोर में 4:41 बजे के ब्लॉक किदवई नगर में लघु शंका का बहाना करके असलम ने जीप रुकवाई। फिर सिपाही धर्मपाल की रायफल छीन कर भागने लगा। थाना प्रभारी अनुराग मिश्रा के पीछा करने पर असलम ने रायफल से गोली चला दी। जवाबी फायरिंग के दौरान बायीं टांग में गोली लगने से असलम गिर गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने असलम को रामादेवी स्थित कांशीराम ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है।

असलम पर चोरी के छह से ज्यादा मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। रविवार को पकड़े गए सात चोरों में हथिगवां, कुंडा प्रतापगढ़ निवासी संजय सरोज ने गोविंद नगर पी ब्लॉक से पिस्टल चोरी की घटना कबूली थी। संजय ने गोविंदनगर के रामलीला मैदान स्थित खंडहर में पिस्टल छिपाई थी। भोर में 4:46 बजे खंडहर से पिस्टल निकालने के बाद संजय ने सिपाही गोविंद को धक्का देकर थाना प्रभारी संजीव कांत मिश्रा पर पिस्टल से फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में संजय के दाएं पैर में गोली। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। संजय इस वक्त बाबूपुरवा बगाही भट्ठा में किराए में रहता है। घायल संजय को पुलिस ने हैलट में भर्ती कराया है। संजय के खिलाफ चोरी व लूट के 12 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed