{"_id":"606d8c298ebc3edf6145227f","slug":"police-commissioner-system-in-kanpur-proposal-to-build-nine-new-police-stations","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: कमिश्नरी में नौ नए थाने बनाने का प्रस्ताव, गश्त के लिए वाहनों की संख्या बढ़ेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: कमिश्नरी में नौ नए थाने बनाने का प्रस्ताव, गश्त के लिए वाहनों की संख्या बढ़ेगी
Wed, 07 Apr 2021 04:34 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 07 Apr 2021 04:34 PM IST
सार
- अफसरों ने नौबस्ता, कल्याणपुर और चकेरी में दो-दो नए थानों की आवश्यकता बताई
- बिठूर, पनकी, बर्रा क्षेत्र में एक-एक नया थाना बनाने का भी प्रस्ताव शासन को भेजा
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेहतर पुलिसिंग के लिए कानपुर के छह बड़े थानाक्षेत्रों में नौ नए थाने खोलने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। प्रस्ताव में चकेरी, नौबस्ता व कल्याणपुर में दो-दो और बिठूर, पनकी व बर्रा में एक-एक नए थाने की मांग की गई है। पुलिस कमिश्नरी के 34 थाने तीन जोन और 11 सर्किल में बंटे हैं।
कल्याणपुर, चकेरी और नौबस्ता थानों का क्षेत्र काफी बड़ा है। इसलिए इन तीनों क्षेत्रों में दो-दो नए थाना बनाने की जरूरत बताई गई है। कल्याणपुर में रावतपुर व इंदिरानगर, चकेरी में जाजमऊ व श्यामनगर, नौबस्ता में यशोदानगर व उस्मानपुर चौकी को थाने में तब्दील करने का प्रस्ताव है।
इसी तरह बर्रा में गुजैनी, पनकी में इंडस्ट्रियल एरिया और बिठूर में मंधना चौकी को थाना बनाने की सिफारिश की गई है। अब शासन पुलिस के प्रस्ताव की समीक्षा कर फैसला लेगा कि कितने नए थाने बनाए जाएं। इसके बाद पुलिस अफसर बजट प्रस्ताव शासन को भेजेंगे। इस प्रस्ताव को मंजूरी के बाद नए थानों का निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन
गश्त के लिए वाहनों की संख्या बढ़ेगी
कमिश्नरी लागू होने के बाद सड़कों पर पुलिस दिखने लगी है। गश्त और बढ़ाने के साथ आपात स्थिति में कम समय में पुलिस मौके तक पहुंच सके, इसके लिए पुलिस कमिश्नर ने शासन से 25 पीआरवी (पुलिस रिस्पांस वेहिकल) और 25 जेब्रा बाइकों की मांग की है।

नए थाने बनाने को लेकर प्रस्ताव भेजा गया है। थाने बनने से कानून-व्यवस्था बेहतर होगी। अपराध पर अंकुश लगेगा। - आकाश कुलहरि, एडिशनल सीपी
थाने में हुई एक लाख की वसूली की जांच डीसीपी वेस्ट को
शराब कारोबारी को छोड़ने के नाम पर थाने में की गई वसूली के मामले में पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने सख्त रुख अपनाया है। मामला संज्ञान में आते ही डीसीपी वेस्ट को जांच सौंपी है। बुधवार को डीसीपी मामले की रिपोर्ट सीपी को सौंपेंगे। इसी आधार पर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होगी।
28 मार्च को पनकी रोड स्थित बीयर शॉप मालिक मोनू पर टॉप टेन अपराधी भानू ठाकुर ने साथियों संग हमला कर लहूलुहान कर दिया था। पुलिस ने मोनू को ही हवालात में डालकर उस पर केस दर्ज कर दिया था। पत्नी प्रियंका ने सोमवार को आरोप लगाया था कि कल्याणपुर इंस्पेक्टर जनार्दन प्रताप सिंह ने सिपाही धीरेंद्र के माध्यम से एक लाख रुपये लिए थे तब मोनू को छोड़ा था।
बाद में शिकायत के बाद उनकी एफआईआर दर्ज की गई थी। प्रियंका ने बताया था कि शिकायत के बाद पुलिसकर्मी ने पैसे वापस कर दिए थे। पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने बताया कि मामले की जांच डीसीपी पश्चिम संजीव त्यागी कर रहे हैं। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों की माने तो शिकायतकर्ता पर थाने स्तर से दबाव बनाया जा रहा है। जिससे वो बयानों से पलट जाए। हालांकि प्रियंका पहले ही मामले की लिखित शिकायत कर चुकी हैं।