{"_id":"5baf7b08867a557ffd369b07","slug":"police-caught-illegal-arms-factory-in-hardoi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घर में बनाता था असलहे, अवैध हथियारों का जखीरा देख उड़े सबके होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में बनाता था असलहे, अवैध हथियारों का जखीरा देख उड़े सबके होश
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 29 Sep 2018 06:45 PM IST
विज्ञापन
शस्त्र बनाने के उपकरण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के हरदोई में बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सदरपुर-खजुंआ स्थित घर में पुलिस ने अवैध असलहा फैक्ट्री पकड़ी है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मौके से भारी संख्या में असलहे और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी आलोक प्रियदर्शी ने पूरे मामले की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सदरपुर-खजुंआ में पुलिस टीम ने रामू उर्फ राम कृष्ण रैदास पुत्र मेढ़ई लाल के घर पर शुक्रवार देर रात छापा मारा। उसके आवास पर अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का संचालन हो रहा था। पुलिस ने मौके से रामू को धर दबोचा। उन्होंने बताया कि रामू के पास से एक 12 बोर की बंदूक, 7 तमंचे के अलावा शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं।

3 बार असलहे बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है
पकड़ा गया आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
रामू को इससे पूर्व भी तीन बार असलहे बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। वह आठ माह पहले ही जेल से छूटा था। वह आसपास के जिलों में शस्त्रों की आपूर्ति करता था। एसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। इस मौके पर सीओ सिटी विजय कुमार राना सहित पुलिस टीम के सदस्य मौजूद रहे। पुलिस टीम में बिलग्राम कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र सिंह, एसआई जितेंद्र पाल सिंह, एआई फूल सिंह, सिपाही बलराज और सिपाही अंकित पवार शामिल रहे।
आरोपी पर ये मामले हैं दर्ज
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रामू शातिर अपराधी है। उस पर विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं। बिलग्राम कोतवाली में जान लेवा हमला, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट सहित छह मामले दर्ज हैं।