फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police caught four smugglers with 11 cattle

यूपीः पुलिस ने 11 गोवंश के साथ 4 तस्कर पकड़े, आरोपियों के समर्थन में किसान नेताओं ने किया हंगामा

Mon, 17 Dec 2018 08:43 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 17 Dec 2018 08:43 PM IST
विज्ञापन
Police caught four smugglers with 11 cattle
पुलिस हिरासत में मौजूद पशु तस्कर - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के जनपद उन्नाव में बीघापुर थानाक्षेत्र के गांव मेहरबान खेड़ा में पुलिस ने 11 गोवंश के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया। जबकि उनके छह साथी भाग निकले। पकड़े गए लोगों में तीन युवक बीघापुर थानाक्षेत्र के मेहरबान खेड़ा निवासी हैं। सोमवार सुबह क्षेत्रीय युवकों को जबरन पशु तस्करी में फंसाने के आरोप लगा किसान नेताओं ने थाना का घेराव करने का प्रयास किया। पुलिस के सख्ती देख लोग भाग निकले। 
विज्ञापन


बीघापुर थानाक्षेत्र के गांव मेहरबान खेड़ा में रविवार रात गोवंश तस्करी की सूचना बीघापुर पुलिस को मिली थी। मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी मोहम्मद अशरफ, सब इंस्पेक्टर उबैस अली, भगत सिंह, अवधेश प्रजापति पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घेराबंदी कर चार युवकों को पकड़ लिया गया। जबकि छह अन्य भाग निकले।
विज्ञापन


पुलिस पकड़े गए युवकों को थाने ले आई। उनसे पूछताछ शुरू कर दी गई। इस बीच मामले को तूल देने के लिए कुछ किसान नेता भी पहुंच गए। ऐसे में कई थानों की पुलिस फोर्स को मौके पर बुला लिया गया। किसान नेताओं ने कुछ लोगों को पशु तस्करी में फंसाने का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने जैसे ही सख्ती दिखानी शुरू की वैसे ही हंगामा कर रहे लोग इधर उधर हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान नेताओं पर कार्रवाई की जाएगी...

थाना अध्यक्ष मोहम्मद अशरफ ने बताया कि 11 गो वंशीय पशु पकड़े गए हैं। पशुओं को बंथर स्थित गोशाला भेज दिया गया है। अभियुक्त शाहनूर निवासी ग्राम सनगांव कोतवाली फ तेहपुर जनपद फ तेहपुर और बीघापुर थानाक्षेत्र के मेहरबान खेड़ा निवासी सत्येंद्र सिंह, भानुप्रताप व संतकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। जबकि फकीरे निवासी सनगवां, नौशाद निवासी मसवानी फतेहपुर, रूपेश व नरेंद्र निवासी मेहरबान खेड़ा भाग निकले। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

सीओ बीघापुर स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि किसान नेताओं से पहले बात करने की कोशिश की। हंगामा करने पर उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। सीओ ने बताया कि झारखंड के ट्रक में पशु लादे जा रहे थे। जिस स्थान पर पशु लादे जा रहे थे वहां मिट्टी का ऊंचा टीला बना था। उन्होंने बताया कि सरकारी काम में बाधा व लोगों को भड़काने के आरोप में किसान नेताओं पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed